झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ का कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन
साहिबगंज में झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी और सेवा सुरक्षा की मांग की। संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
साहिबगंज। झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मंगलवार को किया। धरना में जिले के बोरियो, उधवा, बरहरवा, पतना, मंडरो सहित विभिन्न प्रखंडों से आए मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया और सरकार से अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि मनरेगा कर्मी लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों को नियमितीकरण, मानदेय में बढ़ोतरी, सेवा सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए।कर्मचारियों
ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की। इस मौके पर मनोज कुमार दुबे, सुबोध कुमार, सुनील कुमार सिंह,जॉन बेसरा, अखिलेश सिंह, बबीता कुमारी, सोनी कुमारी, अग्नेश मुर्मू, जावेद, रेहान,नीलिमा टुडू सहित जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


