Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsJharkhand Foundation Day Administration XI Wins Fancy Cricket Match Against Citizens XI by 6 Runs
डीसी की धुंआधार बैटिंग से एडमिनिस्ट्रेशन टीम विजयी

डीसी की धुंआधार बैटिंग से एडमिनिस्ट्रेशन टीम विजयी

संक्षेप:

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर सिदो-कान्हू स्टेडियम में प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। प्रशासन एकादश ने 200 रन बनाकर नागरिक एकादश को 195 रन पर ऑल आउट कर 6 रन से जीत दर्ज की। डीसी हेमंत सती ने 77 रन बनाए और 2 विकेट लिए।

Nov 16, 2025 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार की रात शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश की टीम ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। प्रशासन एकादश के कप्तान डीसी हेमंत सती ने 50 गेंद में 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू ने 32 गेंद पर 41 रन बनाए। चंद्रशेखर शर्मा, विवेकानंद, राजीव, अमितेश रंजन व अन्य ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। नागरिक एकादश के गेंदबाज रवि, श्याम रंजन व मुजम्मिल ने 2-2 एवं राकेश रोशन व अमित ने 1-1 विकेट लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नागरिक एकादश की टीम 195 रन बना कर ऑल आउट हो गई। अनाउल्लाह ने 18, अमूल ने 19, पीयूषम सिंह ने 30, चंदन ने 26, श्याम रंजन ने 21 रन की पारी खेली। डीसी हेमंत सती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी लिए। वहीं अन्य ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। प्रशासन एकादश ने 06 रन से जीत हासिल की। मैच में कॉमेंटेटर की भूमिका भगवती रंजन पांडेय ने निभाई। वहीं अंपायरिंग मो अशफाक व सुधीर राणा और स्कोरिंग चंदन ने की। डीसी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्रा, ऐसी गौतम भगत, डीडब्ल्यूओ प्रमोद आनंद, डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, डीएओ प्रमोद एक्का, डीएलओ छुटेश्वर दास, डीएसई सह डीएसओ कुमार हर्ष, जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, एथलेटिक्स कोच योगेश प्रसाद यादव, सुरेश साह सतीश सिन्हा, राकेश गुप्ता, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। विनर टीम एडमिनिस्ट्रेशन के प्लेयर को डीसी ने अपने हाथों से जीत का ट्रॉफी सौंपा। रनर टीम को भी डीसी ने अपने हाथों ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही कॉमेंटेटर भगवती रंजन पांडे को डीसी ने उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। अंडर 16 क्रिकेट लीग : बोरियो टीम ने 11 रनों से दर्ज की जीत साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ की ओर से शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट रविवार को संत जेवियर स्कूल बी बनाम मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के बीच मैच खेला गया। मां गायत्री क्रिकेट बोरियो ने 24.2 ओवर में 171 रन बना कर ऑल आउट हो गई। शुभम कुमार ने 49 व रवि ने 24 रन की पारी खेली। संत जेवियर स्कूल बी के गेंदबाज हर्ष कुमार ने 5 व अनुराग साहिल ने विकेट लिए। जवाब के बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर स्कूल की टीम ने 9 विकेट पर 160 रन बनाये। अमित राज ने 26, पीयूष दुबे ने 46, आर्यन ने 22 रन की पारी खेली। मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के गेंदबाज चंद्रशेखर साह ने 3 व शुभम कुमार ने 3 विकेट लिए। बोरियो के मां गायत्री क्रिकेट ने 11 रन से जीत दर्ज की। मां गायत्री क्रिकेट के खिलाड़ी शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ग़ोपाल प्रसाद सिंह ने शुभम को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग चंदन यादव व राकेश कुमार रोशन एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया। टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि सोमवार को रेलवे स्कूल बनाम सीएबी जूनियर बी के बीच मैच खेला जाएगा।