Sahibganj News: सुरक्षा को ज्वेलरी दुकानों की जांच, सीसीटीवी पर जोर

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की पुलिस टीम ने जांच की। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर यह सुरक्षा जाँच की गई। दुकानदारों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए। ज्वेलरी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आदेश दिया गया।

Sahibganj News: सुरक्षा को ज्वेलरी दुकानों की जांच, सीसीटीवी पर जोर

Sahibganj News: साहिबगंज/राजमहल/बरहड़वा। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों के सुरक्षा की पुलिस टीम ने जांच की। यहां के एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर यह जांच की गई। पड़ोसी जिला गोड्डा के कारगिल चौक स्थित ज्वेलरी शॉप में बुधवार की देर शाम को हुई लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस ने यहां विशेष सतर्कता बरत रही है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह व मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुरक्षा निर्देश

दुकानदारों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिये। ज्वेलरी दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने ,जहां पहले से कैमरा लगे हैं उसे 24 घंटे एक्टिव रखने के निर्देश दिये। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति ज्वेलरी दुकान के आसपास नजर आने पर तुरंत नजदीकी थाना पुलिस को सूचना देने की बात कही गई। इसके लिए सभी ज्वेलरी दुकानदारों को थाना प्रभारी अपने अपना मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध कराया। राजमहल। थाना क्षेत्र के विभिन्न ज्वेलरी शॉपों की सुरक्षा व्यवस्था का थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने शहर के लाल मार्केट, कासिम बाजार, तीन पहाड़ मोड, मंडई, मंगलहाट ,कल्याण चक, सरकंडा, फुलवरिया, लखीपुर आदि जगह पर संचालित ज्वेलरी शॉप दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक ज्वेलरी शॉप में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे होने चाहिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। क्षेत्र में यदि कोई ज्वेलरी शॉप सुनसान या अपेक्षाकृत एकांत स्थान पर संचालित हो रही है, तो इसकी जानकारी भी थाना को उपलब्ध कराएं, ताकि पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। बरहड़वा। कोटालपोखर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) एवं ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी पवन कुमार ने किया।

सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, कोटालपोखर शाखा, झारखंड ग्रामीण बैंक, कोटालपोखर शाखा, विभिन्न ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी), ज्वेलरी दुकानों तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड एवं अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। पुलिस ने बैंक प्रबंधकों एवं ज्वेलरी कारोबारियों से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

फोटो 15, राजमहल में ज्वेलरी शॉप की जांच करते थाना प्रभारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की जांच किसके निर्देश पर की गई?
ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा की जांच एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj News: सुरक्षा को ज्वेलरी दुकानों की जांच, सीसीटीवी पर जोर