नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है : करुणा दीदी

Mar 08, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरीय सदस्य करुणामई भारती ने महिलाओं के सम्मान का महत्व बताया। कार्यक्रम में सामाजिक उत्कृष्टता के लिए पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक मातृ वंदना से हुई, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है : करुणा दीदी

साहिबगंज। हमारे पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात नारी का सम्मान ही देवी देवता का पूजन है। कहा गया है कि नारी का सम्मान जहां है संस्कृति का उत्थान वहां है। इसलिए हर घर की नारी पूज्य होती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय सदस्य करुणामई भारती ने ये बातें कही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका सोनी सरिता पोद्दार एवं निभा देवी ने सामूहिक मातृ वंदना एवं गुरु वंदना के साथ किया। कार्यक्रम को उषा रानी साहा संगीता कुमारी नीलू दीदी आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सामाजिक उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया इनमें उषा रानी साहा सीता देवी कंचन देवी सविता कुमारी नीलू भारती शामिल हैं। सबों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सामूहिक करतल ध्वनि के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधु कुमारी संगीता कुमारी निभा देवी रेखा देवी अनीता देवी कंचन देवी डॉ राधा मोहन मंडल शिवशंकर निराला निरंजन भारती अभय कुमार मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।