अंडर 14 में साहिबगंज, 17 में संत टेरेसा व 19 में संत जोसफ भागलपुर विजयी

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में दो दिवसीय अंडर 14, 17, और 19 आयु वर्ग के इंटरस्कूल जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मैच आयोजित किया गया। संत जेवियर्स स्कूल ने अंडर 14, संत टेरेसा ने अंडर 17 और संत जोसफ स्कूल ने अंडर 19 कैटेगरी में जीत हासिल की। विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

अंडर 14 में साहिबगंज, 17 में संत टेरेसा व 19 में संत जोसफ भागलपुर विजयी

साहिबगंज। संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रजी) मैदान में सोमवार से जारी दो दिवसीय अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के इंटरस्कूल जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। फाइनल मैच संत जेवियर्स स्कूल के खेल मैदान व सिदो-कान्हू स्टेडियम दोनों जगह खेला गया।

फाइनल मैच परिणाम

फाइनल मैच के अंडर 14 में संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज, अंडर 17 में संत टेरेसा भागलपुर व अंडर 19 में संत जोसफ स्कूल भागलपुर टीम ने बाजी मारी। अंडर 14 में फाइनल मैच संत जेवियर्स स्कूल बनाम डॉन बॉस्को कटिहार के बीच खेला गया। अंडर 17 का फाइनल मैच संत टेरेसा स्कूल भागलपुर बनाम संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज व अंडर 19 का फाइनल मैच संत जोसफ स्कूल भागलपुर बनाम संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज के बीच हुआ।

पुरस्कार वितरण

विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि रेक्टर फादर राकेश मंडल प्रोवेंस कॉ-ऑर्डिनेटर फॉर साउथ एशिया लीडरशिप ट्रेनिंग सर्विस (कोलकाता) के हाथों ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य फादर अरूल डोस, झारखंड क्रिकेट एसोशियन के सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, जिला क्रिकेट एसोशियन के सचिव अंकुर सिन्हा, संयुक्त सचिव सतीश सिन्हा, जिला स्कोरर अमित तिवारी आदि मौजूद थे। दो दिवसीय टूर्नामेंट में संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज, संत टेरेसा स्कूल भागलपुर, होली फैमिल स्कूल भागलपुर, होली फैमिली स्कूल बरहड़वा, अर्सूलाइन कांवेंट स्कूल पुर्णिया, संत पॉल स्कूल भागलपुर, माउंट एसिस स्कूल भागलपुर, संत जोसफ स्कूल पाकुड़, संत जोसफ स्कूल भागलपुर व डॉन बॉस्को कटिहार के टीम ने हिस्सा लिया।

फोटो नंबर:28 कैप्सन:- विजेता टीम को पुरस्कार में कम भेंट करते अतिथि।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कहाँ पर दो दिवसीय इंटरस्कूल जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया?
साहिबगंज में।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj Newsअंडर 14 में साहिबगंज, 17 में संत टेरेसा व 19 में संत जोसफ भागलपुर विजयी