Sahibganj News: रांची से पहुंचे उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया बूथों का जायजा

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: बोरियो/बरहेट। राज्य निर्वाचन कार्यालय के उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सभी बीएलओ को जिम्मेदारी से कार्य निपटाने के लिए निर्देश दिए गए।

Sahibganj News: रांची से पहुंचे उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया बूथों का जायजा

Sahibganj News: बोरियो/बरहेट। हिटी। राज्य निर्वाचन कार्यालय के उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने एसआईआर को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण की प्रक्रिया

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के बूथ संख्या 137 मध्य विद्यालय गौरीपुर, बूथ संख्या-119 प्राथमिक विद्यालय केंदुआ, बूथ संख्या-170,171 मध्य विद्यालय तेलो का दौरा किया। मौके पर बीएलओ से मिलकर एसआइआर फार्म भरने के बारे में अब तक की प्रगति की जानकारी ली। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। गणना प्रपत्र के वितरण, डिजिलाईरेशन आदि की जानकारी ली। उपस्थित बीएलओ को जिम्मेदारी के साथ अपने बूथों पर उपस्थित रहकर कार्यों का संपादन करने का निर्देश दिया।बरहेट। रांची से पहुंचे उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया । यह निरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम की वस्तुस्थिति जानने और इसे सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया।

प्रगति की जानकारी

मौके पर उपस्थित बीएलओ से मिलकर अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करें। क्षेत्र के योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सक्रिय रहकर कार्य करें। कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान धीरज कुमार ठाकुर ने कहा की निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सभी बीएलओ जिम्मेदारी के साथ अपने बूथों पर उपस्थित रहकर कार्यों का संपादन करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। मौके पर बीडीओ अंशु कुमार पांडे, नोडल रूकेश कुमार गुप्ता, पंचायत सचिव रीना कुंतीया, बीएलओ सुनीता देवी, लीलावती देवी , वॉलंटियर मणिलाल साह, नारायण सेन, सहायक पोलीना मरांडी आदि मौजूद थे।

फोटो 6, बरहेट के एक बूथ का निरीक्षण करते रांची से पहुंचे उप निर्वाच पदाधिकारी।

सामान्य प्रश्न

उप निर्वाचन पदाधिकारी का नाम क्या है?
धीरज कुमार ठाकुर।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj News: रांची से पहुंचे उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया बूथों का जायजा