Sahibganj News: राजमहल जेल में बंदी को सांप ने काटा

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: राजमहल के उपकारा में एक बंदी सोहन कुमार यादव (23) को बुधवार को जहरीले सांप ने काट लिया। वह जेल में घास काट रहा था जब यह घटना हुई। उसे तुरंत अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Sahibganj News: राजमहल जेल में बंदी को सांप ने काटा

Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।उपकारा में काम करने के दौरान बुधवार को एक बंदी को सांप ने काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के पतना चौक, तेली पाड़ा निवासी सोहन कुमार यादव (23) एक मामले में जेल में बंद है। सुबह वह जेल के अंदर घास काटने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में एक जहरीले सांप ने काट लिया।जेल प्रशासन को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया ।जहां चिकित्सकों देख रेख में इलाज किया जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।