भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

तेलो पंचायत के बियासी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक संजय कृष्ण स्नेह महाराज हैं। कलश यात्रा में बच्चे, युवा और महिलाएं शामिल हुए। यह कार्यक्रम 10 से 16 अप्रैल तक चलेगा। आयोजक ओम प्रकाश साह ने जानकारी दी।

भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलो पंचायत के बियासी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होगा। कथा वाचक वृंदावन के संजय कृष्ण स्नेह महाराज हैं। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकाली गयी, जो पुरे बियासी गांव का भ्रमण कर पोखर तक गयी। कलश यात्रा में बच्चे, युवा, औरतें एवं कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चारण को साथ पोखर में पूजन कर कलश में जल भर कर वापस कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा वापस आयी। कार्यक्रम स्थल में कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम आयोजक ओम प्रकाश साह ने बताया श्रीमद् भागवत कथा 10-16 अप्रैल तक संचालित होगा।

कथा वाचक वृंदावन के संजय कृष्ण स्नेह हैं। इस मौके पर धनेश्वर साह, बिमल साह,अजय साह, पिंकू साह, महिलाल साह आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।