साहिबगंज में खुला वृद्धजन सहायता व सुविधा केंद्र

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में वृद्ध नागरिकों की सहायता के लिए ‘वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र’ की स्थापना की गई है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में खोले गए इस केंद्र का उद्देश्य वृद्ध नागरिकों को कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

साहिबगंज में खुला वृद्धजन सहायता व सुविधा केंद्र

साहिबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से वृद्ध नागरिकों की सहायता एवं सुविधा के लिए गुरुवार को ‘वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र’ का शुभारंभ शहर के स्टेडियम रोड पर स्थित वृद्धा आश्रम एवं साहिबगंज प्रखंड कार्यालय में स्थापना की गई । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में दोनों केंद्र खोला गया है। नालसा की जागृति योजना-2025 के तहत स्थापित इन केंद्रों का उद्देश्य जिले के वृद्ध नागरिकों को त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।प्राधिकार

के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र के माध्यम से वृद्ध नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सलाह, शिकायतों का समाधान, विवाद निवारण, आवश्यक दस्तावेजों में सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के प्रमुख कार्यों में वृद्ध नागरिकों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के संबंध में सहायता, संपत्ति संबंधी विवाद, दुर्व्यवहार एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विधिक सहयोग तथा विधिक जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है। जिले के सभी वृद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान एवं विधिक सहायता के लिए इन केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।