Sahibganj News: सदर अस्पताल में आई केयर केंद्र का शुभारम्भ

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज में सदर अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक आई केयर केंद्र का उद्घाटन डीसी दीपक कुमार दूबे ने किया। यह केंद्र नेत्र मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा और अब उन्हें मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र बीमारियों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Sahibganj News: सदर अस्पताल में आई केयर केंद्र का शुभारम्भ

Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक आई केयर केंद्र(नेत्र विभाग) का विधिवत उद्घाटन डीसी दीपक कुमार दूबे ने मंगलवार को किया। जिले के नेत्र मरीजों को बेहतर, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने नेत्र केयर केंद्र खोला है। मौके डीसी ने कहा कि नेत्र देखभाल केंद्र के संचालन से जरूरतमंद मरीजों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र बीमारी की जांच एवं उपचार के लिए जिला अथवा राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्र में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आवश्यक जांच एवं नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।डीसी ने कहा कि यहां मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है। शिपिंग कॉरपॉरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से यहां लोगों को अब आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क आंखों का इलाज व जांच की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ, सुलभ व आधुनिक बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। केंद्र में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जिले के आमजनों को विशेष लाभ मिलेगा। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों को उपकरणों का समुचित उपयोग एवं नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान , सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

प्रत्येक सोमवार को होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

नेत्र केयर केंद्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन प्रत्येक सोमवार को होगा। पहले यह सुविधा सदर अस्पताल में नहीं थी। अब मशीन उपलब्ध कराये जाने के बाद सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. शाहबाज हुसैन, डॉ. राहुल कुमार समेत अन्य डॉक्टर आंख के मरीजों को नि:शुल्क उपचार करेंगे। नेत्र चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीन द्वारा मोतियाबिंद, रेटीना, ग्लूकोमा जैसी बीमारी का इलाज अब संभव है।

स्क्रीनिंग के बाद मरीज को ली जाएगी भर्ती

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मोतियाबिंद मरीजों की पहले स्क्रीनिंग और प्रारंभिक जांच होगी। जांच में योग्य पाए जाने वाले मरीजों को आवश्यक ब्लड टेस्ट, बीपी व शुगर जांच के बाद ऑपरेशन के लिए भर्ती लिया जाएगा। नेत्र विभाग की विशेषज्ञ टीम सर्जरी करेगी।

डीसी ने नेत्र विभाग का लिया जायजा

डीसी ने उद्घाटन के बाद नेत्र विभाग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने नेत्र चिकित्सक से मशीनों के संबध में आवश्यक जानकारी ली।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नेत्र केयर केंद्र का उद्घाटन किसने किया?
नेत्र केयर केंद्र का उद्घाटन डीसी दीपक कुमार दूबे ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: सदर अस्पताल में आई केयर केंद्र का शुभारम्भ