बड़ी कार्रवाई: मुंगेर में मिनीगन फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार, उगले राज
पतना/साहिबगंज में अवैध मिनीगन फैक्ट्री के सरगना को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुंगेर में छापेमारी के दौरान उसे पकड़ा। इस कार्रवाई से अवैध हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह जिला पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पतना/साहिबगंज। रांगा थाना क्षेत्र के आमगाछी (केंदुआ) में अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित करने वाला सरगना को साहिबगंज जिला पुलिस ने मुंगेर पुलिस की मदद से गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हुई छापेमारी को लेकर गुरुवार को यहां के एसपी अमित कुमार सिंह लगातार बिहार पुलिस के आला अधिकारी के सम्पर्क थे। गिरफ्तार सरगना को लेकर जिला पुलिस यहां के लिए रवाना हो चुकी है। इससे पहले एसपी के निर्देश पर गुरुवार को साहिबगंज जिला पुलिस की टीम सरगना की तलाश में मुंगेर रवाना हुई थी। गिरफ्तार सरगना से पूछताछ कर पुलिस इसबात का पता लगाना चाह रही है कि यहां कब से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था? इस धंधे में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग शामिल हैं, यहां से अवैध हथियार कहां-कहां सप्लाई होता था आदि का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ के बाद कुछ नया तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
फोटो 3, पतना के आमगाछी स्थित एक मकान से बरामद अर्र्ध निर्मित हथियार।
फोटो 4, बरामद लेथ मशीन।
जिला पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है यह कार्रवाई
पतना/साहिबगंज। रांगा थाना क्षेत्र के आमगाछी (केंदुआ) में अवैध मिनीगन फैक्ट्री पकड़ा जाना जिला पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बताया जाता है कि पहली बार जिला में एकसाथ इतने सारे अर्ध निर्मित अवैध हथियार (पिस्टल)बरामद हुए हैं। दरअसल, साहिबगंज जिला में इससे पहले भी अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़ा जा चुका है। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के पिंडरा पंचायत के कोहवारा गांव में 23 फरवरी 2023 को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ा था। मौके से एक देसी कट्टा के अलावा अर्धनिर्मित पिस्टल,गोली व हथियार बनाने वाली मशीन बरामद हुआ था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। करीब 10 दस पहले साहिबगंज दियारा में बिहार एसटीएफ ने छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री को पकड़ा था। यह फैक्ट्री बिहार की सीमा से बिल्कुल सटा था।
मकान मालिक को वकील के नाम से जानते थे ग्रामीण
पतना/साहिबगंज। पतना के आमगाछी के उक्त मकान को बिहार का एक व्यक्ति ने कुछ साल पहले बनाया था। बताया जाता है कि मकान से बरामद बिजली बिल में उस व्यक्ति का नाम अंकित है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि करीब 4-5 साल पहले आमगाछी केनल के पास उक्त मकान का निर्माण हुआ । आसपास के लोग इसके मकान मालिक को वकील के नाम से जानते हंै। आसपास के लोगों को उस व्यक्ति के बारे में इससे अधिक कोई जानकारी नहीं है। जिस जमीन पर उक्त मकान बना है, वह किसी आदिम जनजाति का बताया जा रहा है। मकान के चारों ओर चहारदीवारी बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि मकान अधिकतर बंद ही रहता था। मकान मालिक बीच-बीच में यहां आता था। समझा जा रहा है कि कल-पूर्जे असेम्बल कर अवैध हथियार यहां तैयार किया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि केनल के पास सुनसान इलाके में उक्त मकान स्थित होने से किसी को उस पर शक नहीं जाता था।
एसटीएफ की छापेमारी के बाद मकान के बाहर लगी भीड़
पतना/साहिबगंज। पतना के आमगाछी में गुरुवार की सुबह जैसे ही साहिबगंज जिला पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ छापेमारी की ग्रामीणों में खलबली मच गई। पहले आसपास में रहने वाले ग्रामीणों को कुछ समझ में नहीं आया। थोड़ी देर में ही ग्रामीणों को पता चला कि उक्त मकान में अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम हेाता था। यह खबर जंगल में लगी आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उधर,पुलिस ने जिस मकान में अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था,उसके भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा रखी थी। वहां काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।
बिहार में अवैध गन फैक्ट्री के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई के दौरान मिला था सुराग
पतना/साहिबगंज। बिहार में मुंगेर व खगड़िया में बीते तीन दिनों में अवैध मिनी गन फैक्ट्री के खिलाफ ताबड़ तोड़ कार्रवाई हुई है। दोनों जिलों में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में कई अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के कोदरा ग्राम में बीते पांच मई 2026 को हुई रेड में सात कारीगरों को गिरफ्तार किया गया है। वहां से भारी मात्रा में देसी पिस्टल व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। ऐसी ही छापेमारी मुंगेर जिले में भी हुई है। मुंगेर में हुई छापेमारी में साहिबगंज जिले के पतना के आमगाछी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने का पता एसटीएफ को लगने के बाद टीम यहां कार्रवाई के लिए पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंगेर में चलने वाले अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद उसे संचालित करने वालों ने सुरक्षित ठिकाने की तलाश कर वहां शिफ्ट हो गया है। मुंगेर के इन कारीगरों की मदद से झारखंड के कई इलाकों में मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने की इनपुट एसटीएफ को मिली है। उस इनपुट पर बिहार एसटीएफ छापेमारी कर रही है।
पतना के आमगाछी में एक मकान से अर्ध निर्मित कुछ अवैध हथियार व कलपूर्जे मिले हैं। मुंगेर का एक व्यक्ति किसी ग्रामीण से जमीन लेकर उस मकान को बनाया था।वह व्यक्ति कभी-कभी यहां आता था। मकान अक्सर बंद ही रहता था। उस व्यक्ति को मुंगेर पुलिस की मदद से यहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।
अमित कुमार सिंह
एसपी
साहिबगंज
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
----------------------------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


