सरकारी आवास योजना को लेकर हुई बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

खुटहरी और लालमाटी पंचायत में आवास पूर्णता को लेकर एक बैठक हुई। मनरेगा बीपीओ गगन बापू ने लाभुकों से आवास योजना की समीक्षा की और समस्याओं को दूर कर एक सप्ताह में आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। उपस्थित लोगों में पंचायत के उप मुखिया, वार्ड सदस्य और आवास प्रभारी शामिल थे।

सरकारी आवास योजना को लेकर हुई बैठक

राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी और लालमाटी पंचायत में आवास पूर्ण करने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचायत भवन में लंबित आवास के लाभुक के साथ बैठक किया गया। मौके पर मनरेगा बीपीओ गगन बापू और आवास के ऑपरेटर आयुष राज मुख्य रूप से मौजूद थे। बीपीओ गगन बापू ने सभी आवास लाभुक से आवास योजना से संबंधित समीक्षा की, लंबित रहने के कारण जो भी समस्या आ रही है उसे दूर कर 1 सप्ताह के अंदर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर खुटहरि पंचायत के उप मुखिया सुमन मंडल, वार्ड सदस्य मनोज सहा , आवास प्रभारी मानिक चंद्र साहा ,पंचायत लालमाटी में मुखिया बबिता देवी, पंचायत सचिव दिनेश कुमार , सहित सभी पंचायत सहायक और लाभुक उपस्थित थे।

वही बीपीओ गगन बापू द्वारा पंचायत लालमाटी में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ली गई बागवानी योजना का स्थल निरीक्षण भी किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।