सम्मान समारोह: डीसीएमएसओई ने स्कूल टॉपर्स को किया सम्मानित
साहिबगंज के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य राजेश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के टॉपर्स को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

साहिबगंज। सकरीगली स्थित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (डीसीएमएसओई) में गुरुवार को सीबीएसई माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर अलग-अलग संकाय के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ। उद्घाटन प्राचार्य राजेश कुमार ने किया। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और अध्ययन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है।
विद्यार्थियों की सफलता
शारीरिक शिक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने यह दिखाया है कि मन में लक्ष्य हो और कार्य के प्रति निष्ठा हो तो सफलता अवश्य मिलती है। पूर्व प्रधानाचार्य मो. आजाद कलीम ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।
सम्मानित टॉपर विद्यार्थी
कार्यक्रम संचालक डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। समारोह के दौरान प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने 12वीं कला संकाय टॉपर क्रमश: रितिका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं दुर्गी कुमारी, 12वीं विज्ञान संकाय के टॉपर क्रमश: आदित्य कुमार पहाड़िया, लक्खी कुमारी एवं सुमैया मफ्खी के अलावा मैट्रिक के टॉपर क्रमश: शिवम कुमार पंडित, श्रेया चक्रवर्ती एवं संयुक्त रूप से गौरव कुमार एवं जया कुमारी को माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा अभिभावकों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की सराहना की।
फोटो: 7, स्कूल के विभिन्न कक्षा व संकाय के टॉपर्स के साथ शिक्षकगण।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


