आरडीडी का सदर अस्पताल निरीक्षण,व्यवस्था पर संतोष

Apr 07, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूता वार्ड में मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की साफ-सफाई पर जोर दिया। विभिन्न विभागों का मूल्यांकन करते हुए, उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।

आरडीडी का सदर अस्पताल निरीक्षण,व्यवस्था पर संतोष

साहिबगंज। संताल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने सोमवार की शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दुमका में बतौर आरडीडी योगदान के बाद वे प्रत्येक जिले का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में यहां पहुंचे हैं। उनके साथ यूनिसेफ के प्रमंडली समन्वयक अजय कुमार व सीएस डॉ. रामदेव पासवान भी मौजूद थे। आरडीडी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों की बारी-बारी से मूल्यांकन कर सीएस से आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने सबसे पहले प्रसूता वार्ड में पहुंच एक-एक बेड पर जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे पूछताछ की।

प्रसूता कक्ष के मौजूद स्वास्थ कर्मियों को कई निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में सबसे पहले साफ-सफाई पर खास ध्यान देने की बात कही। मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज तक सुविधा व देखरेख समेत कई अन्य जानकारी ली । अस्पताल में भर्ती मरीजों की जरूरत की भी जानकारी ली। उन्होंने सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों के कोने-कोने को खंगाला। आरडीडी ने कहा कि यहां के सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त पाया गया। एसएनसीयू वार्ड, सेंट्रल लैब, ब्लड बैंक, लेबर रूम, प्रसूता वार्ड, एआरटी आदि कई विभागों को देखते हुए मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यक सुझाव दिए । निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू वार्ड में नवजात की देखरेख समेत रजिस्ट्रर का भी अवलोकन किये। सेंट्रल लैब में लैब टेक्नीशियन से जांच संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।