सीएस ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण
साहिबगंज सीएस डॉ रामदेव पासवान ने शनिवार रात अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। स्वास्थ्य विभाग राजमहल और उधवा प्रखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। अल्ट्रासाउंड सेवा इस महीने शुरू होने की संभावना है।
राजमहल, प्रतिनिधि। साहिबगंज सीएस डॉ रामदेव पासवान ने शनिवार को देर रात अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने अस्पताल के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, आदि साफ सफाई को देखा को देखा।और संबंधित पदाधिकारी का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति,साफ सफाई को देखकर संतुष्ट व्यक्त करते हुए सभी को अपने कार्य के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि राजमहल और उधवा प्रखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। लगातार स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बेहतर करने पर लगातार काम किया जा रहा है।
अनुमंडल अस्पताल में पिछले 1 वर्षों से अल्ट्रासाउंड बंद रहने पर उन्होंने कहा कि इसी महीने संभवतः सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी और अस्पताल में डेंटल सेटअप लगने के बावजूद भी सेवा अभी तक शुरू नहीं होने पर कहा कि डॉक्टर पदस्थापित हो चुके हैं जल्दी व्यवस्थित कर सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। मौके पर फार्मासिस्ट आफताब आलम, रविन्द्र तुरी, राहुल अली,झगरू आदि अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


