मिर्जाचौकी में बिक रहा रासायनिक रंग से रंगी सब्जी, स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

Mar 01, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

मंडरो के हाट बाजारों में फल-सब्जियों को आकर्षक दिखाने के लिए हानिकारक रासायनिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है। इस कारण से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे रंगों का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।

मिर्जाचौकी में बिक रहा रासायनिक रंग से रंगी सब्जी, स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के हाट बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर फल-सब्जियों में रासायनिक रंग लगाकर बेचने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाजर सहित कई सब्जियों और फलों को अधिक आकर्षक एवं ताजा दिखाने के उद्देश्य से हानिकारक रासायनिक रंगों का उपयोग किया जा रहा है,जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि रंगे हुए फल-सब्जियां खुलेआम बाजार में बेची जा रही हैं।अनजान उपभोक्ता चमकदार और गहरे रंग से प्रभावित होकर इनकी खरीदारी कर रहे हैं,जबकि जानकारों का कहना है कि ऐसे रसायनों का सेवन लंबे समय में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।चिकित्सकों

का मानना है कि रासायनिक रंग से रंगे फल एवं सब्जियों का नियमित सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका बढ़ सकती है।इसके अलावा पेट,लीवर और त्वचा संबंधी रोगों का खतरा भी बना रहता है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और खरीदारी से पूर्व सावधानी बरतने की सलाह दी है।इधर,स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए हैं।आरोप है कि अब तक विभाग द्वारा कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की गई है,जबकि यह खेल खुलेआम जारी है।लोगों ने प्रशासन से अविलंब जांच कर दोषी दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।