आईआरएस कीटनाशक छिड़काव अभियान शुरू

Feb 28, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

बीरियो में कालाजार उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आईआरएस कीटनाशक छिड़काव अभियान शुरू किया। यह अभियान बारियो संथाली गांव से प्रारंभ हुआ और सैंडफ्लाई को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। 56 गांवों में छिड़काव जारी रहेगा, जिससे लोगों को कालाजार से बचाया जा सके।

आईआरएस कीटनाशक छिड़काव अभियान शुरू

बीरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईआरएस कीटनाशक छिड़काव अभियान सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रारंभ हो गया। प्रखंड के बारियो संथाली गांव से छिड़काव शुरू किया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि छिड़काव अभियानइसलिए चलाया जा रहा है ताकि कालाजार फैलाने वाले बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) को नष्ट किया जा सके और लोगों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। छिड़काव अभियान के तहत बोरियो संथाली में घर-घर जाकर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। घरों के नाली, गौशाला, बाड़ी, खलिहान सहित कमरों के कोने में छिड़काव किया जा रहा हैI स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कालाजार एवं मलेरिया प्रभावित 56 गांवों में छिड़काव अभियान जारी रहेगा।

सभी लोगों से अपने-अपने घरों के सभी कमरों में छिड़काव कराने की अपील की गई। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज के अलावे बीपीएम विष्णु भगत, एमटीएस मनोहर पंडित, बीटीटी विकास पंडित, एमपीडब्ल्यू आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।