Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्ग

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: बरहरवा, राजमहल, मंगलहाट, उधवा और बोरियो सहित विभिन्न स्थानों पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह से रथ को खींचा और धार्मिक गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का सही ध्यान रखा गया और सभी स्थानों पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्ग

Sahibganj News: बरहरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शुक्रवासनी और कोटालपोखर बाजार में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी के सहारे खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ गुजरने वाले मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन व ढोल-मंजीरों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना था। शुक्रवासनी गांव स्थित शुक्रवासनी मंदिर में रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा का समापन मनसा मंदिर में हुआ। वहां भगवान एक सप्ताह तक अपनी मौसी के घर विराजमान रहेंगे। इसके बाद निर्धारित तिथि को पुन: अपने मूल मंदिर लौटेंगे। यात्रा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं, कोटालपोखर बाजार में रथयात्रा समिति के तत्वावधान में शांति चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा शांति चौक, सिहलीडांगा, गन्नी चौक, मुख्य बाजार, रेलवे फाटक, बजरंगबली चौक, गांधी मोहल्ला और जीवनपुर होते हुए हाटपाड़ा स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। रथयात्रा में कोटालपोखर, मयूरकोला, सिहलीडांगा, बड़ा सोनाकड़, जीवनपुर, बागदबड़ा, बिजयपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कोटालपोखर मंदिर की रथयात्रा

रथयात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुभाष चंद्र दास, हेमंत यादव, विश्वनाथ बैठा सहित पुलिस बल पूरे मार्ग में तैनात थे।

फोटो 18, शुक्रवासनी मंदिर परिसर से रथ की रस्सी खींचते श्रद्धालू।

फोटो 10 और 11, कोटालपोखर में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

राजमहल में देरशाम निकली महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा

राजमहल, प्रतिनिधि। महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र, व बहन सुभद्रा की रथ यात्रा हर्षोल्लास व धूमधाम से गुरुवार की देर शाम निकाली गई। रथयात्रा शहर के बर्मन कॉलोनी वार्ड नंबर 6 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद निकाली गई। मान्यता के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचते हुए मलखा बाबा थान, मुख्य बाजार, गांधी चौक, विवेकानंद चौक, कासीम बाजार, तीनपहाड़ मोड़, महाजन टोली, मछुआ बाजार,नया बाजार होते हुए हाट पाड़ा स्थित बबलू हालदार के घर राधा कृष्ण मंदिर में बनी मासी बाड़ी पहुंचाया। वहां महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा सात दिनों तक विश्राम करेंगे। रथ यात्रा दौरान ढोल-नगाड़े के साथ जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

राजमहल की रथयात्रा

कमेटी के अध्यक्ष महादेव विश्वास व सचिव किशन बर्मन ने बताया कि सात दिनों के बाद उल्टा रथ के दिन उसी तरह धूमधाम से नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में बने मंदिर में आकर संपन्न होगा। मौके पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम था। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी खुद रथ यात्रा के साथ चल रहे थे। मौके पर कमेटी के विष्णु विश्वास, सुकुमार बर्मन, विजय वर्मन, अर्जुन कुमार, संतोष राम,अभिराम वर्मन, अमित कुमार, बलाई बर्मन, दीपक चंद्रवंशी, प्रसन्नजीत विश्वास, शेखर बर्मन, डॉलर वर्मन, कानू वर्मन, रवि बर्मन, परिमल सरकार, विशाल वर्मन, सुदर्शन बर्मन, देवा बर्मन, आदित्य बर्मन, आकाश बर्मन, समीर वर्मन, अर्जुन कुमार,राजीव रंजन आदि थे।

फोटो 17, राजमहल में रथ का नजारा।

फोटो 16, राजमहल में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

मुन्ना पटाल जगन्नाथ धाम में भी निकली भव्य रथयात्रा

मंगलहाट। प्रखंड क्षेत्र के मुन्ना पटाल जगन्नाथ धाम में भी भव्य आयोजन के साथ आकर्षक ढंग से रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा का शुभारंभ राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, जिप सदस्य सुष्मिता देवी, भाजपा नेता राजेश मंडल , जदयू जिलाध्यक्ष सुनील सिन्हा, दुर्गा मंडल, शंभू कर्मकार, दुर्गा देवी आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रथ यात्रा रवींद्र कर्मकार के आवास में स्थापित जगन्नाथ धाम मंदिर से विधि विधान से भ्निकाली गई। रथयात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए तालझारी स्थित मौसी घर में सात दिनों के लिए रहेंगे। उसके बाद उल्टा रथ के दिन भ्रमण करते हुए वापस मुन्ना पटाल आकर संपन्न होगा।

फोटो 06, मुन्ना पटाल जगन्नाथ धाम से निकली रथ की रस्सी खींचते श्रद्धालु।

धूमधाम से निकाली गयी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

उधवा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को गाजेबाजे के साथ भगवान श्री जगन्नाथ,बलभद्र व बहन सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान का रथ खींचा और प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार पूर्वी उधवा पंचायत के कचहरी घाट परिसर से गाजेबाजे के साथ भगवान श्री जगन्नाथ,बलभद्र व बहन सुभद्रा की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में विभिन्न गांवों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ,जय बलभद्र,जय सुभद्रा के नारे लगाएं। महिलाओं और युवाओं ने रथ की रस्सी पकड़कर उसे खींचा।

फोटो 13, उधवा में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

बरहेट में रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बरहेट । भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा गुरुवार की शाम भक्त ओमीयो नाथ के घर से निकली । रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी । रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ जगन्नाथ चका लैन नीलांचल वाले तू न संभले तो हमें कौन संभाले , हरे- कृष्णा, हरे- राम, निताय गौरांगो के महामंत्र से बरहेट बाजार भक्तिमय हो गया । रथ यात्रा में महिला श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल थी । रथ यात्रा नगर भ्रमण करने के दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं ने भगवान की सेवा कर प्रसाद चढ़ाया । भगवान जगन्नाथ का रथ पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए देर शाम हरे कृष्णा इस्कॉन मंदिर पहुंचा। मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमीयो नाथ, अनिल भगत, संतोष भगत, सुमन गुप्ता, प्रवीण साह के अलावा पश्चिम बंगाल से लगभग 150 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए ।

फोटो 5, बरहेट में रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।(नोट: इस फोटो चार कॉलम में देने से अच्छा लगेगा)

फोटो 4, बरहेट में रथ खींचते श्रद्धालु।

फोटो 3, रथ यात्रा के दौरान झूमते श्रद्धालु।

बोरियो में गाजेबाजे के साथ निकली रथ यात्रा

बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो नव वृंदावन भवन जगन्नाथ मंदिर नमस्ते रोड से गाजेबाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार को नव वृंदावन भवन जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। रथ यात्रा का विधिवत उद्घाटन थाना प्रभारी रोहित कुमार, भाजपा नेता नरेन्द्र शर्मा प तेतरगाछी के गुरुबाबा महेश पहाड़िया ने नारियल फोड़कर एवं रथ खींचकर किया। इसके पहले बरहेट इस्कान मंदिर के पुजारी कृष्ण बंधु दास ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व सुभद्रा की पूजा-अर्चना एवं आरती की। सैकड़ों कृष्ण भक्त स्त्री, पुरूष, बच्चे, युवा एवं बुजूर्ग गण सड़क पर नाचते-गाते रथ यात्रा में शामिल हुए एवं अपने हाथों से रथ को खींचा। रथयात्रा की खासियत यह थी कि इस्कान के संस्थापक प्रभु पाद की भव्य मूर्ति रथ में शामिल थी। इसके अलावा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व बहन सुभद्रा की मूर्तियां थी। रथ यात्रा बोरियो बाजार, मेन रोड, बंगाली टोला, महावीर टोला, ग्वाला पाड़ा, थाना रोड, ब्लॉक मोड़, बोरियो संथाली होते हुए पुन: जगन्नाथ मंदिर पहुंची। मौके पर चंदन प्रभु, मंटू साह, संतोष साह, दुर्गा प्रसाद राम, अनिल साह (भूटला),बसंत केवट, शिक्षक राज कुमार, रूबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, यशोदा देवी, घन श्याम सिंह, सोनू साह, संतोष साह, संजय साह, सहित सैकड़ों श्रद्धालु थे।

बोरियो की रथ यात्रा

फोटो 7, बोरियो में रथ यात्रा का शुभारम्भ करते अतिथिगण।

फोटो 14, बोरियो में रथ में स्थापित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व बहन सुभद्रा की मूर्ति।

FAQs

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कितने स्थानों पर निकाली गई?
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बरहरवा, राजमहल, मंगलहाट, उधवा और बोरियो सहित विभिन्न स्थानों पर निकाली गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsSahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्ग