Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsGrand Kalash Yatra Marks Beginning of Nine-Day Shri Ram Katha in Kushwaha Tola
नौ दिवसीय श्री राम कथा के शुभारम्भ पर शोभयात्रा

नौ दिवसीय श्री राम कथा के शुभारम्भ पर शोभयात्रा

संक्षेप:

बरहड़वा के कुशवाहा टोला में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा पनपिया पोखर से शुरू होकर राम कथा स्थल पर समाप्त हुई। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। कथा का आयोजन 10 से 18 जनवरी तक शाम चार से आठ बजे तक होगा।

Jan 10, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

बरहड़वा। प्रखंड कार्यालय के पास स्थित कुशवाहा टोला में नौ दिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा पनपिया पोखर से शुरू हुई। मौके पर मौजूद पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा । उसके बाद शोभायात्रा बरहरवा मेन रोड, स्टेशन चौक, सब्जी मंडी पथ, नया टोला, लबदा होते हुए कुशवाहा टोला स्थित राम कथा स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। कुशवाहा टोला में राम भक्तों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । पुरोहित के माध्यम से पूजा-अर्चना की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ कथावाचक श्री सुभाष शास्त्री के श्रीमुख से किया जाएगा। राम कथा समिति के अध्यक्ष धीरेन महतो ने बताया कि कथा के दौरान श्री राम जन्मोत्सव, सीता-राम विवाह, वनगमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, लंका दहन व राज्याभिषेक जैसे प्रमुख प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। कथा के समापन पर हवन व भंडारे का भी आयोजन होगा। नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन 10 से 18 जनवरी तक प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। कलश शोभायात्रा में समिति के उपाध्यक्ष देवाशीष कुमार कुशवाहा, महासचिव अमरनाथ कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अभिनव आनंद, सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव श्याम कुमार महतो, सुमन कुमार महतो, बांके बिहारी कुशवाहा, शक्ति नाथ अमन, नीरज कुमार, बालेश्वर कुशवाहा, रोशन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।