आस्था व ग्रामीण संस्कृति की पहचान है गोपाष्टमी मेला
साहिबगंज में गोपाष्टमी पर दो दिवसीय मेला शुरू हुआ। महादेवगंज डाकीनाथ गोशाला में भगवान श्री कृष्ण और राधा की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा की गई। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। भीड़ उमड़ी और ग्रामीण संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन हुआ।

साहिबगंज। गोपाष्टमी पर जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर महादेवगंज स्थित डाकीनाथ गोशाला में बुधवार को दो दिवसीय मेला का शुभारम्भ हुआ। कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दशकों से यहां मेला का आयोजन होता है। मौके पर गोशाला परिसर में भगवान श्री कृष्ण व राधा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसका विधिवत पूजन किया गया। लोगों ने गोपाष्टमी पर गोशाला पहुंच कर श्रीकृष्ण-राधा का दर्शन किया प्रसाद के रूप में चीनी के बताशे चढ़ाये। गौशाला परिसर में लोगों ने वहां के गायों, बछड़ों आदि को मूढ़ी, जलेबी आदि मिठाई भी खिला कर गौ सेवा की। उधर,गोशाला मेले में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेले में गौशाला के अंदर व बाहर रोड पर दर्जनों प्रकार की दुकानें सजी थी। इन दुकानों में ऋृंगार, मिठाई, नाश्ता, लोहे के सामान, लकड़ी के फर्नीचर, ऊखल-मूसल, खिलौने आदि की दुकानें सजी थी। मेला में तारामाची, झूला आदि भी बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाये गये थे। मेला में इस साल सर्वाधिक भीड़ रही। मेला में उमड़ने वाली भीड़ को देखते गौशाला होकर बड़ी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक थी। सिर्फ टोटो, ऑटो, बाइक को ही मेला क्षेत्र में जाने दिया गया। मेला में पुलिस बल के अलावा काफी संख्या में नवनियुक्त चौकीदारों को प्रतिनियुक्त किया गया था। मेले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे। मेला में देर रात तक भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीदारी करते मेला का लुत्फ उठाया। गुरुवार को दूसरे दिन भी मेला रहेगा। फोटो: 2 , गौशाला में स्थापित श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा। फोटो : 3, गौ सेवा करते लोग। कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाये दांव-पेंच, विजेता पुरस्कृत कुश्ती प्रतियोगिता साहिबगंज। पारंपरिक खेलों के संगम स्थल महादेवगंज डाकीनाथ गौशाला मेला में गोपाष्टमी पर प्रदेश यादव महासभा के बैनर तले बुधवार को दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामाशीष यादव, प्रधान महासचिव इंद्रजीत यादव, बनारस यादव, टुनटुन यादव, लालजी यादव,भरत यादव और सदानंद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कुश्ती प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली,पंजाब, बिहार, झारखंड,उड़ीसा और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। उपस्थित दर्शक दंगल के दौरान अपने पसंदीदा पहलवानों का उत्साहवर्धन करती रही। फोटो: 1, दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। फोटो: 4 , दंगल में दांव पेंच दिखते पहलवान। एकता और परंपरा की भावना को जीवित रखता है कुश्ती: बजरंगी साहिबगंज। प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि पहले जहां गौशाला मेला सीमित स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होता था,वहीं अब यह विराट रूप धारण कर चुका है। खेल और संस्कृति का यह संगम समाज में एकता और परंपरा की भावना को जीवित रखता है। बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया क़ी हर साल गोपाष्टमी पर इस दंगल का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा सालों से चली आ रही है और अब यह इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। प्रदेश यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा क़ी गौशाला मेला सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपरा और खेल भावना का जीवंत उदाहरण बन गया है। इस दंगल में जहां पहलवानों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया,वहीं दर्शकों ने भी जोश,रोमांच और परंपरा का अद्भुत संगम देखा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव ने किया। बिहार के अमन व झारखंड के मनीष के बीच मुकाबला साहिबगंज। पहले दिन कुश्ती प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला बिहार के मनिहारी के अमन यादव व साहिबगंज के मनीष यादव के बीच हुआ। दस मिनट तक चले कुश्ती मे अनंतत: ड्रॉ हो गया। पहले दिन जूनियर वर्ग मे दीपक यादव, निरहुआ,ऋतिक यादव,बल्लव चौधरी, नीतीश कुमार और मनीष यादव विजेता बने। मौक़े पर जिला कुश्ती संघ से नमिता कुमारी, अरुण विश्वकर्मा के अलावा यादव महासभा के बृज मोहन यादव, टुनटुन यादव, विवेक चादव, अशोक यादव, सुरेश यादव, बासुकीनाथ यादव, बुधन यादव, यशराज यादव, दारा सिंह यादव,कृष्णा शर्मा, रंजीत यादव, रामचन्द्र यादव, विकास यादव,नंदन यादव सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थे। फोटो 14, दंगल में पुरस्कार प्राप्त करते उत्तरप्रदेश के विजेता पहलवान प्रमोद यादव बिंदुधाम में गोशाला मेला में उमड़ी भीड़ पतना। प्रखंड के बिंदुधाम मंदिर के पास गोशाला मेला कमेटी की ओर से बुधवार को गोशाला मेला का आयोजन हुआ। वहां स्थित गौशाला में गौ माता को विधिवत पूजा अर्चना कर मेला की शुरुआत की गई। इधर, शाम साढ़े चार बजते ही मेले में भीड़ जुटने लगी। मेले में बच्चों के खिलौने, गुपचुप, पापड़ी चाट, समोसा चाट, जिलेबी, घुघनी मुढ़ी नास्ता, महिलाओं के श्रृंगार सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थी। मेला संचालन में मुख्य रूप से मनीष झा, कृष्ण कुमार, काली भगत, राज झा, मंटु झा, नीरज कुमार व अन्य थे। फोटो 5, बिंदुधाम मंदिर के पास गोशाला मेला कमेटी की ओर से आयोजित गोशाला मेला का नजारा। नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है। -------------------------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




