संशोधित खबर: भू-विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
दुमका के एएन कॉलेज के भू-विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने 25 जनवरी को राजमहल क्षेत्र का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भू-वैज्ञानिक संरचनाओं, खनिज संसाधनों और जीवाश्मों का अध्ययन किया। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के भूवैज्ञानिक भूपेन्द्र दाधिच ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

भू-विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण साहिबगंज। दुमका के एएन कॉलेज के भू-विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों के लिए मॉडल कॉलेज राजमहल ने 25 जनवरी को राजमहल पहाड़ क्षेत्र एवं संध्या महाविद्यालय के पास एक दिवसीय शैक्षणिक इंटर्नशिप एवं प्रोजेक्ट वर्क फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए गए सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक भू-क्षेत्र में प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करना था। यह फील्ड विजिट मॉडल कॉलेज राजमहल के भू-विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. रणजीत कुमार सिंह के निर्देशन , नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने राजमहल पहाड़ियों के भू-वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों का दौरा कर वहाँ पाई जाने वाली शैल संरचनाओं एवं खनिज संसाधनों का गहन अध्ययन किया।
अध्ययन के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष रूप से आग्नेय, अवसादी चट्टानों की परतों, जीवाश्म पत्तियों, लौह अयस्क, भू वैज्ञानिक घटना तथा बेंटोनाइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का अवलोकन एवं विश्लेषण किया। संध्या महाविद्यालय के समीप स्थित क्षेत्र को भू-विज्ञान अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया, जहाँ प्राकृतिक रूप से स्पष्ट शैल परतें और जीवाश्म संरचनाएं देखने को मिलीं। इस अवसर पर भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के भूवैज्ञानिक भूपेन्द्र दाधिच की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को राजमहल ट्रैप, जीवाश्मों के वैज्ञानिक महत्व, अवसादी संरचनाओं की पहचान तथा फील्ड स्टडी के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों के साथ उनके संवाद से अध्ययन और अधिक ज्ञानवर्धक रहा। पर्यटक दिवस पर छात्रों को जियो टूरिज़्म के संबंध और संभावनाएं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के भीतर भू-विज्ञान विषय के प्रति रुचि, अवलोकन क्षमता एवं शोध दृष्टिकोण को मजबूती मिली। कॉलेज एवं विभाग द्वारा ऐसे फील्ड विजिट को विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया। फील्ड भ्रमण में प्रिंस कुमार गुप्ता, खुशी कुमारी, सानू हांसदा, संजना सिंह आदि उपस्थित थे। फोटो:02

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




