Gaiatri Mahayagna Celebrates Spirituality with Deep Yagya in Mirzachauki दीप महायज्ञ आयोजित, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsGaiatri Mahayagna Celebrates Spirituality with Deep Yagya in Mirzachauki

दीप महायज्ञ आयोजित

मिर्जाचौकी के दुर्गा मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ में करीब ग्यारह सौ दीप जलाए गए। टोली नायक राजकुमार मिश्रा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 27 Dec 2024 04:30 PM
share Share
Follow Us on
दीप महायज्ञ आयोजित

मंडरो। मिर्जाचौकी दुर्गा मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के दौरान दीप यज्ञ का आयोजन भी किया गया। गुरुवार की शाम दीप यज्ञ टोली नायक राजकुमार मिश्रा,सह टोली नायक वर्णवारी लाल, वादक श्रवण कुमार संगीतकार भाव सिंह तौमर के नेतृत्व में दीप यज्ञ आयोजित किया गया। मौके पर महिलाओं एवं कुवांरी कन्याओं ने यज्ञ मंडप में करीब ग्यारह सौ दीप जला कर दीप यज्ञ मनाया। वहीं देर शाम को टोली नायक के द्धारा प्रवचन एवं युग गायन का आयोजन किया गया। यज्ञ के अंतिम दिन हवन यज्ञ सहित विभिन्न प्रकार के संस्कार का आयोजन के साथ-साथ टोली बिदाई का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयोजन में गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल,संभुनाथ जायसवाल हरिहर मंडल,श्यामनंदन सिंह, राजकिशोर मंडल,सुनिल भगत,प्रेमशंकर जायसवाल,राजीव जायसवाल,प्रमोद गुप्ता, दिलिप चौरसिया, रामप्रवेश यादव,बालेश्वर भगत,रंजित वर्णवाल आदि सहयोगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।