पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल की किल्लत, लोग परेशान
राजमहल के जय गौरी शंकर पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की अचानक कमी से वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। लोग 14-15 किलोमीटर दूर जाकर अन्य पंपों पर तेल भरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पंप प्रबंधक ने बताया कि स्टॉक खत्म होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के अनुमंडल पदाधिकारी आवास के सामने जय गौरी शंकर पेट्रोल पंप में बीते रविवार की देर शाम से अचानक पेट्रोल डीजल की कमी होने से क्षेत्र के वाहन चालकों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार लोग अपने वाहनों में पेट्रोल पंप तेल भरने के लिए पहुंच रहे हैं ।लेकिन निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को 14 -15 किलोमीटर दूर जाकर अन्य पेट्रोल पंप में तेल भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इधर पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने बताया कि स्टॉक फिलहाल खत्म होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है स्टॉक उपलब्ध होने से ही सुचारू रूप से पेट्रोल पंप संचालित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


