नगर पंचायत में 52 लाख योजना का शिलान्यास

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

नगर पंचायत कार्यालय ने बुधवार को लगभग 52 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने नारियल फोड़कर योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें सामुदायिक शौचालय और फेवर ब्लॉक का निर्माण शामिल है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

नगर पंचायत में 52 लाख योजना का शिलान्यास

नगर पंचायत कार्यालय की ओर से बुधवार को कार्यालय परिसर में लगभग 52 लख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा उपस्थित थे। कार्यालय के पदाधिकारीयों ने विधायक को पौधा देकर स्वागत किया। विधायक ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें वार्ड नंबर 6 स्थित श्मशान घाट में सामुदायिक शौचालय, वार्ड नंबर 4, 5 ,10 और 13 में फेवर ब्लॉक , वार्ड नंबर एक और पांच में पीसीसी सड़क शामिल है। साथ ही विधायक ने सभी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ नपं क्षेत्र के विभिन्न विषयों को लेकर जानकारी लिया और विकास संबंधित चर्चा किया।

मौके पर नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू,ईओ दानिश हुसैन, वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, अनिता बसाक, सन्नी साहा,गीता बर्मन, उज्जवल हालदार,राजू सरकार,बरकत अली, सिटी मैनेजर जितेश चौधरी,नमन कुमार, दिनेश मंडल, आदि सभी संवेदक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।