वन रक्षकों को डॉट गन चलाने का प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

तालझारी वन कार्यालय में वन विभाग ने वन रक्षकों को डॉट गन चलाने का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण वन जीवों से मनुष्यों की सुरक्षा के लिए है। रेंजर पंचम दुबे ने बताया कि यह प्रशिक्षण जंगल गश्त के दौरान वन रक्षकों को आत्मरक्षा और वन संपदा की रक्षा के लिए तैयार करता है।

वन रक्षकों को डॉट गन चलाने का प्रशिक्षण

तालझारी । वन विभाग की ओर से वन रक्षकों को गुरुवार को डॉट गन चलाने का प्रशिक्षण तालझारी वन कार्यालय में दिया गया। प्रशिक्षण में वनरक्षी को मुख्य रूप से वन जीवों से मनुष्य के बचाव के लिए उसे डॉट गन से मूर्छित करने के बारे में बताया जा रहा है। यह प्रशिक्षण रेंजरों व बीट गार्डों को जंगल की गश्त के दौरान खुद की रक्षा करने और वन संपदा को बचाने के लिए तैयार करता है। रेंजर पंचम दुबे ने बताया कि जानवरों से निपटने के लिये वन रक्षी डॉट गन का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान प्रभारी वन पाल राणा रंजीत चौधरी, वन रक्षी पप्पू कुमार यादव, सुनील कुमार, अमित कुमार सहित सभी वन रक्षी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।