Sahibganj News: बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी , नाव बना आवागमन का सहारा

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज में मखमलपुर दक्षिण के पास मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी भर गया है। इससे बाबूपुर दियारा समेत अन्य क्षेत्रों में आवागमन की समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों को नाव के माध्यम से यात्रा करनी पड़ी है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर 5 से 6 फीट पानी बह रहा है और लोग मुश्किल से चल पा रहे हैं।

Sahibganj News: बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी , नाव बना आवागमन का सहारा

Sahibganj News: साहिबगंज। प्रखंड के मखमलपुर दक्षिण के पास बिहार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर इस समय बाढ़ का पानी है। यह सड़क बाबूपुर होकर विभिन्न दियारा क्षेत्र की ओर जाती है। उस सड़क पर पानी आ जाने से दोनों राज्यों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कारगिल दियारा, लालबथानी , मखमलपुर दक्षिण , किशन प्रसाद व बलुआ दियारा के आसपास रहने वाले लोगों को अब बाबूपुर दियारा आने जाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण सड़क पर पानी जमा रहने से नाव के सहारे आवागमन करने को विवश हैं।

ग्रामीणों की परेशानियाँ

सड़क से दो व चार पहिया वाहन का आना-जाना लगभग बंद है। सड़क पर पानी की धार इतना तेज है कि लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल है। आसपास के लोग बताते हैं कि सड़क के आसपास करीब 5 से 6 फीट पानी तेज गति से बह रहा है। उधर, मखमलपुर हाजी टोला के अब्दुल जमील ने बताया कि बाबूपुर दियारा व अन्य इलाकों को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है। पिछले तकरीबन एक सप्ताह से यहां बाढ़ का पानी है। यह सड़क करीब पांच गांव को जोड़ती है। फिलहाल आने जाने का मात्र एक साधन नाव है। आने-जाने का 100 रुपया किराया लेता है। बाइक के लिए 50 रुपये अलग से देने पड़ते हैं। इधर,

सड़क की स्थिति

हाजीपुर के मोहम्मद अजारुल ने बताया कि यहां काफी तेज धार में पानी का बहाव है। यह सड़क कच्ची है। अभी इस सड़क पर 5 से 6 फीट पानी है। काम पड़े तो नाव से ही आना जाना करना पड़ता है।

फोटो 3, झारखंड-बिहार को जोड़ने वाली सड़क पर जमा पानी।

फोटो 2, शोभनपुर दियारा में घर के पास लगी डेंगी पर बैठते बच्चे।

लालबथानी मुख्य सड़क पर दो जगह अब भी पानी

बाढ़ का पानी लालबथानी मुख्य सड़क पर दो जगह पर प्रवेश कर चुका है। पानी कुछ घटने के बावजूद अभी तक सड़क से पानी नीचे नहीं उतरा है। इसके बाद भी लोग इसी रास्ते से आना जाना कर रहे हैं। यहां तक की महिलाओं व बच्चों को बाइक पर बैठा कर भी लोग उसी रास्ते से पार कर रहे हैं। सामान से भरा टोटो को भी ले जाने में लोग बिल्कुल नहीं झिझक रहे हैं। उधर किशन प्रसाद दियारा के पुल के पास रहने वाले किसानों ने निचले हिस्से से बथान हटाकर मुख्य सड़क पर ले आये हैं। क्योंकि निचले इलाकों में अभी पानी भर जाने से मवेशी का चारा काटने वाली मशीनें काम नहीं कर रही है। वहां रहने वाले दिलीप यादव शमशेर यादव, धर्मेंद्र राय, बादल राय, बासित यादव सहित कई लोगों ने कहा की मवेशी के चारा की परेशानी के चलते हम लोग मुख सड़क पर आ गये हैं।

फोटो 01, बाढ़ के पानी के चलते लालबथानी मुख्य सड़क कटा।

गंगा का जलस्तर

02 सितम्बर को पूर्वाह्न 07:00 बजे 27.59 मीटर

02 सितम्बर की शाम 07:00 बजे 27.58 मीटर

03 सितम्बर की सुबह 07:00 बजे 27.55 मीटर(पूर्वानुमान)

नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।

---------------------------------------------------

सामान्य प्रश्न

बाढ़ के कारण किन क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है?
बाढ़ के कारण बाबूपुर दियारा, कारगिल दियारा, लालबथानी, मखमलपुर दक्षिण, किशन प्रसाद और बलुआ दियारा क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी , नाव बना आवागमन का सहारा