Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsFlag March in Sahibganj BJP s Tiranga Yatra Celebrates Amrit Mahotsav

आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

साहिबगंज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व संजय पटेल ने किया और इसमें 100 मीटर लंबा तिरंगा शामिल था। यात्रा शहीद स्मारक...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजThu, 14 Aug 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

साहिबगंज। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। स्थानीय शहीद चौक से तिरंगा यात्रा भाजपा नगर कमेटी के अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में निकाला गया। यात्रा का मुख्य आकर्षण 100 मीटर तिरंगा रहा। उसे युवा व छात्र-छात्राएं अपने साथ लेकर चल रहे थे। मौके पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा मुख्य रूप से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरूआत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण से किया गया। माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी चौक,चौक बाजार, न्यू रोड, स्वामी विवेकानंद चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड होते पूर्वी फाटक स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक गया।

वहां पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में सौ मीटर का तिरंगा लिये सभी साथ चल रहे थे। बारिश के बीच ही तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सभी अत्यंत उत्साहित होकर बारिश में भींगते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इसमें एनसीसी के कैडेटों ने भी अपना मुहत्वपूर्ण सहयोग दिया। एनसीसी के महिला व पुरूष कैडेट काफी संख्या में शामिल थे। तिरंगा यात्रा में रामानंद साह, धमेन्द्र कुमार, प्रेमलाल मंडल, गौतम पंडित, पंकज चौधरी, अनंत सिन्हा, अनिमेष सिन्हा, डब्लू ओझा, विनोद चौधरी, मनोज पासवान, गोपाल मोदी सहित कई थे। फोटो: 4, तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व विधायक व भाजपाई फोटो 10,100 मीटर लम्बा तिरंगे साथ चल रहे भाजपा कार्यकर्ता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा बरहड़वा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बरहड़वा और पतना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पतना चौक से शुरू होकर बरहड़वा स्टेशन चौक तक निकाली गई। बरहड़वा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की गाथा है। उनके सम्मान में यह तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने 13 व 14 अगस्त को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। उधर, भाजपा के पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर ने भी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा लगाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत, जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, जिला मंत्री ललिता देवी, छठुलाल साहा, अमित रमानी, मंजु देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा राजमहल, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में शहर के विवेकानंद चौक से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा विवेकानंद चौक से निकालकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए प्रत्येक दुकानदार एवं घरों में तिरंगा लगने का आह्वान करते हुए लोगों के बीच तिरंगा का वितरण किया। मौके पर लोगों से अपने-अपने घर , प्रतिष्ठान आदि अन्य जगहों पर लगाने के लिए आग्रह किया। मौके पर पंकज घोष ,मधु मंडल, संजय प्रमाणिक, अनिता बसाक, राजू सरकार , लीला साहा , अनमोल आनंद,पवन मोदी, विजय अग्रवाल, गोपू श्रीवास्तव, अजय चौधरी आदि मौजूद थे। स्वतंत्रता दिवस से पहले फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल साहिबगंज। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास बुधवार की सुबह डीसी हेमंत सती व एसपी अमित कुमार सिंह ने किया। पूर्वाभ्यास के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले परेड व सलामी के टाइम टू टाइम का ख्याल रखा गया । सार्जेट मेजर व सार्जेट ने पूर्वाभ्यास करने वाले जवानों व पुलिस पदाधिकारियों का नेतृत्व किया। पूर्वाभ्यास के दौरान परेड में शामिल होने वाले प्लाटूनों को परेड के दौरान एक रूपता रखने की बात कही गई। पूर्वाभ्यास के दौरान सफेद चार पहिया वाहन पर सवार होकर डीसी व एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। डीसी व एसपी ने परेड में शामिल प्लाटूनों का हौसला बुंलद किया। मौके पर डीसी ने ध्वजारोहण का पूर्वाभ्यास किया एवं जवानों की टुकड़ियों के द्वारा किये गए परेड की सलामी ली। मौके पर स्कूली छात्राओं की ओर से राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी व एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले आंगतुक अतिथियों के बैठने के लिए बनाए जा रहे व्यवस्था को देखा। परेड के पूर्वाभ्यास से पहले डीसी व एसपी ने स्टेडियम में स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर डीडीसी सतीश चंद्र, डीएसओ जेके मिश्रा आदि मौजूद थे। फोटो 1, नंबर:- स्टेडियम में परेड का निरीक्षण करते डीसी व एसपी। कैप्सन:2, परेड में हिस्सा लेते विद्यार्थी। ध्वजारोहण की समय सारणी -मुख्य आयोजन स्थल सिदो कान्हू स्टेडियम में पूर्वाह्न 9:30 पर झंडोतोलन किया जाएगा -समाहरणालय साहिबगंज में सुबह 10:35 बजे -विकास भवन में सुबह 10:55 बजे -मंडल कारा में सुबह 10:50 बजे -एसपी कार्यालय में पूर्वाह्न 11:15 -पुलिस लाइन में पूर्वाह्न 11:25 -साहिबगंज अनुमंडल कार्यालय में पूर्वाह्न 11:45 बजे