Sahibganj News: पूजा पंडालों में न करें सिंथेटिक कपड़े का इस्तेमाल, अग्निशमन यंत्र आवश्यक

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के लिए अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। पंडाल निर्माण में अग्निशामक यंत्र लगाने और सुरक्षा उपायों को लागू करने की आवश्यकता है। इधर, पंडाल में आग से बचाव हेतु उचित ध्यान रखना जरूरी है।

Sahibganj News: पूजा पंडालों में न करें सिंथेटिक कपड़े का इस्तेमाल, अग्निशमन यंत्र आवश्यक

Sahibganj News: साहिबगंज। दुर्गा पूजा पंडाल बनाने को लेकर अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों को गाइड लाइन का अनुपालन करने की बात कही है। शहर में करीब 15-16 स्थानों पर दुर्गा पूजा होती है। इनमें से एक दर्जन स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जाता है। विभाग ने पूजा पंडाल निर्माण के दौरान कई महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान रखने की बात कही है। सबसे जरूरी है कि पूजा पंडाल तक अग्निशमन वाहन की गाड़ियों आसानी से पहुंच सके, इसके लिए पर्याप्त रास्ता अवश्य रखें। गुफानुमा प्रवेश द्वार का निर्माण कदापि न कराया जाए। पंडाल में बिजली उपकरण में होने वाले बिजली खपत के अनुसार उपयुक्त साइज के फ्यूज का इस्तेमाल अवश्य करें। पंडाल में लगाए गए कपड़ों को अग्निरोधक सॉल्यूशन में डूबा कर सूखाने के बाद ही प्रयोग में लाने का काम करें। पंडाल में सिंथेटिक या रेशम जैसे कपड़े का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इसमें आग लगने संभावना ज्यादा रहती है। विभाग ने पूजा पंडाल में प्रवेश व निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाने की बात कही है। चमकीले अक्षरों में निकास द्वार को जरूर लिख दें। पंडाल में यदि हाइलोजन बल्ब लगाए जाते हैं तो कपड़ों से एक मीटर की दूरी बनाकर उसे लगावें। पंडाल के आसपास आतिशबाजी भूल कर भी ना करें।

अग्निशामक यंत्र का उपयोग

पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव अपने पंडाल में फायर एक्सटिंग्विशर यानी अग्निशमन यंत्र अवश्य लगावें। विभाग से जारी निर्देशों का पालन करेंगे, ताकि अगलगी की कोई घटना ना हो। किसी भी प्रकार सूचना देना हो या फिर पंडाल से संबंध किसी मामले में जानकारी चाहिए तो स्थानीय अग्निशमन विभाग कार्यालय से पूजा समिति के पदाधिकारी या सदस्य संपर्क कर सकते हैं।

समापन

मनोज कुमार शुक्ला, जिला अग्निशमन पदाधिकारी

अवलोकन

✦पूजा पंडाल में अग्निशामक यंत्र लगाने का क्या महत्व है?−
अग्निशामक यंत्र लगाने से अगलगी की घटना से सुरक्षा मिलती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: पूजा पंडालों में न करें सिंथेटिक कपड़े का इस्तेमाल, अग्निशमन यंत्र आवश्यक