दो बीघा जमीन पर लगे गेहूं फसल में लगी आग

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बरहड़वा के अगलोई माठ में आग लगने से करीब दो बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गया। किसानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी। प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की है। इससे पहले, पलासबोना पंचायत में भी आग से 40-50 बीघा गेहूं फसल प्रभावित हुई थी।

दो बीघा जमीन पर लगे गेहूं फसल में लगी आग

बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड के अगलोई माठ में आग लगने से करीब दो बीघा जमीन पर लगे गेहूं फसल जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को अगलोई के लोगों को गेहूं के खेत में आग की लपटे व धुआं उड़ाते देख होश उड़ गए। अगलोई के किसानों ने भागे भागे घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर देखा कि अगलोई गांव के मनीरूल इस्लाम व मो. अलाउद्दीन के गेहूं खेत में आग लगी है। गेहूं फसल धू-धू कर जल रहा है। अगल बगल के खेत के किसानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि जबतक आग को बुझा पाते तबतक उक्त दोनों किसानों की गेहूं फसल जल चुका था। उक्त दोनों किसानों ने बरहड़वा सीओ से जांच कर उचित मुआवजा भुगतान करने की गुहार लगाई है। तीन दिन पहले बीते रविवार को प्रखंड के पलासबोना पंचायत में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग 40 से 50 बीघा जमीन में लगे गेहूं फसल जल गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।