Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsFinancial Literacy Awareness Program Held in Jharkhand with SBI Collaboration
वित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रम

वित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रम

संक्षेप:

वित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रमवित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रमवित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रम

Jan 10, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

वित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रम बरहड़वा, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के रिसौड़ में शनिवार को वित्तीय साक्षरता सह जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एसबीआई के वित्तीय जागरुकता सलाहकार विजय कुमार आर्या ने सखी मंडल की महिलाओं को बैंक ऋण, बचत खाता, बीमा योजनाएं, पेंशन, साइबर ठगी से बचाव सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। अध्यक्षता बीपीएम फैज आलम ने की। मौके पर बैंक सखी, सामुदायिक समन्वयक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। बिजली चोरी मामले में चलाया गया अभियान बरहड़वा, प्रतिनिधि। विद्युत ऊर्जा चोरी पर रोक लगाने को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से शनिवार को एंटी पावर थेफ्ट डे पर प्रखंड क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान के दौरान अलग-अलग गांवों और टोला क्षेत्रों में कुल 11 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सहायक विद्युत अभियंता सत्यम कुमार मरांडी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल में प्रकाश कुमार महतो एवं रंजन मंडल शामिल थे। अभियान के दौरान हस्तियापाड़ा, अगलाई, मोगलपाड़ा,चांदपुर एवं छोटा चांदपुर क्षेत्रों में जांच की गई। अधिकांश मामलों में प्रति उपभोक्ता करीब 8,495 रुपये तथा एक मामले में करीब 16,990 रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। बीडीओ की ओर से राहत सामग्री वितरण उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला भठ्ठा में बुधवार की देर रात हुए अगलगी की घटना से पीड़ित परिवारों के बीच अंचल अधिकारी सह बीडीओ जयंत कुमार तिवारी की ओर से राहत सामग्री वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार बीडीओ ने मुखिया प्रतिनिधि मुजस्सीर हसन उर्फ फिटू पाठन व पंचायत समिति सदस्य जमाल शेख को अधिकृत कर पीड़ित परिवारों के बीच मोमबत्ती,नामक,तिरपाल प्रत्येक परिवार वितरण किया गया। पीड़ित परिवारों के बीच चावल के लिए आसपास के किसी डीलर को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन के मद पर स्टोक चावल को वितरण किया जाय। फोटो 15, अगलगी पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री वितरित करते मुखिया प्रतिनिधि व अन्य। भाजपा नेता बजरंगी ने किया राहत सामग्री वितरण उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के तहत कटहलबाड़ी भट्टा में बीते दिनों हुई भीषण अगलगी की घटना के पीड़ित परिवारों से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और अपने स्तर से राहत सामग्री का वितरण किया। फोटो 8, राहत सामग्री वितरित करते भाजपा नेता। पंचायत समिति सदस्य ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल मंडरो। कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए महादेववरण पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयशंकर पंडित ने शनिवार को अपने आवास पर शिविर लगाकर 25 जरूतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर वार्ड सदस्य शत्रुघ्न गोंड, धर्मेंद्र गोंड, धर्मवीर गोंड सहित दर्जनों ग्रामीण थे।