ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजफाइलों तक सीमित है ग्राम सभा

फाइलों तक सीमित है ग्राम सभा

सोना संताल समाज समिति (कदमा) की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्राम सभा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सवैया के ग्राम प्रधान मुंशी हांसदा व बथानी के प्रधान विजय बास्की ने विधिवत पूजा-अर्चना...

फाइलों तक सीमित है ग्राम सभा
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजTue, 09 Oct 2018 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सोना संताल समाज समिति (कदमा) की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्राम सभा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सवैया के ग्राम प्रधान मुंशी हांसदा व बथानी के प्रधान विजय बास्की ने विधिवत पूजा-अर्चना कर की। मौके पर समिति के बैनर तले हाईवे मोड़ से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रैली निकाली। रैली में ग्राम सभा को सशक्त कर अधिकार देने के नारे लगाए गए। प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंच रैली जनसभा में तब्दील हो गयी। जनसभा में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पौलुस मुर्मू ने कहा कि देश के संविधान में आदिवासी समुदाय की ग्रामसभा व्यवस्थित थी। हालांकि वर्तमान में ग्राम सभा को दरकिनार कर दिया गया। वर्तमान सरकार की ग्राम सभा सिर्फ फाइलों तक ही सीमित है। सरकार की मंशा ग्राम सभा को मजबूत करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘योजना बनाओ अभियान से ग्राम सभा को मजबूत करने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। मुर्मू ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून की धारा-2 के उपधारा-2 में 80 फीसदी रैयतों की सहमति के प्रावधान को हटाकर ग्राम सभा को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। मौके पर सोना संथाल समाज समिति अध्यक्ष पकु टुडू, सचिव वीरेंद्र मुर्मू, सामाजिक कार्यकर्ता ताला हांसदा, जेठा मरांडी, संजू हांसदा, बाबूलाल टुडू, भोजाय सोरेन, सोनाराम मरांडी, मंझली मरांडी, पूर्व मुखिया बाजी मुर्मू आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें