Sahibganj News: कीटनाशक दवा खाने से एक व्यक्ति हालत बिगड़ी, भर्ती
By Newswrap
हिन्दुस्तान, साहिबगंजSahibganj News: तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला में विनोद महतो नामक किसान ने आर्थिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि विनोद का बीज का व्यापार है, लेकिन कर्ज के कारण वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sahibganj News: साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के बांसकोला में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से विनोद महतो नामक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार विनोद बीज की खरीद बिक्री का कारोबार करता है,लेकिन उसके ऊपर कर्ज हो गया है। परिजनों का दावा है कि किसान को इस बार नुकसान होने पर तनाव में उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


