ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजधान क्रय को लेकर नहीं हुआ अबतक किसानों का निबंधन

धान क्रय को लेकर नहीं हुआ अबतक किसानों का निबंधन

जिला कृषि कार्यालय में इस साल अबतक एक भी किसान का निबंधन धन खरीदने के लिए नहीं हुआ है। किसानों के निबंधन कराने का कोई पत्र भी राज्य मुख्यालय से कार्यालय को नहीं मिला है। इस वजह से निबंधन शुरू नहीं...

धान क्रय को लेकर नहीं हुआ अबतक किसानों का निबंधन
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSun, 11 Nov 2018 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला कृषि कार्यालय में इस साल अबतक एक भी किसान का निबंधन धन खरीदने के लिए नहीं हुआ है। किसानों के निबंधन कराने का कोई पत्र भी राज्य मुख्यालय से कार्यालय को नहीं मिला है। इस वजह से निबंधन शुरू नहीं किया गया है। इस साल निबंधन में किसानों का मोबाइल नंबर भी जोड़ा जायेगा, ताकि किसानों को धान बेचने से लेकर मूल्य की सारी जानकारी मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सके। वर्ष 2017 तक करीब चार हजार किसानों को निबंधन धान क्रय केन्द्र में धान बेचने के लिये कराया गया था।

महाजन घूमने लगे गांव-गांव : कई गांवों में किसानों के घर पहुंच धान खरीदने वाले महाजन तौल-मौल शुरू कर दिया है। अभी से किसानों से उनकी फसल बेचने का करार भी करने लगे है। कई महाजन तो किसानों को फसल लगाने के लिये रुपये दे रखा है। वैसे किसान उन महाजन से ही अपनी फसल बेचेंगे।

एक दिसम्बर से चालू होना धान क्रय केंद्र- जिले में एक दिसंबर से केन्द्र में धान की खरीद शुरू कर देनी है। हालांकि जिले में अबतक तैयारी शुरू नहीं हुई है। महज धान क्रय केन्द्र को खोलने के लिये लैम्पस को चिह्नित किया गया है। जिले भर में सिर्फ नौ केन्द्र खोला जायेगा। हर प्रखंड में एक धान क्रय केन्द्र होगा। इस बार जिला आपूर्ति कार्यालय को धान क्रय केन्द्र खोलने का जिम्मा मिला है। दरअसल, नवंबर माह में ही धान कटनी शुरू हो जायेगी। इस वक्त कम अवधि की धान की कटनी शुरू हो चुकी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से सवर्णा धान कटने लगेगा। अमूमन 10 दिन धान को सूखाने के बाद धान की बिक्री शुरू हो जायेगी यानि एक दिसंबर के बाद से किसान धान बेचना शुरू कर देंगे।

बीसीओ ने किया भौतिक निरीक्षण- जिले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा अपने प्रखंड में लैम्पस में धान क्रय केन्द्र बनाने के लिये भौतिक निरीक्षण कर लिया है। बकायदा उन्हें केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं साहिबगंज के कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की ने कहा कि धान क्रय केन्द्र खोलने का जिम्मा जिला आपूर्ति विभाग को सौंपा गया है। जल्द ही किसानों का निबंधन शुरू कर दिया जायेगा।

आपूर्ति पदाधिकारी शिवनारायण यादव का कहना है कि जिले में इस साल नौ धान क्रय केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसान यदि चाहे तो उनका धान अभी से खरीदा जाएगा। वैसे एक दिसम्बर से विधिवत धान क्रय केंद्र चालू हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें