यूएमएस तेलो में आठवीं के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

Feb 28, 2026 04:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

तेलो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा-8 के छात्रों का विदाई सह सम्मान समारोह हुआ। छात्रों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें कॉपी, कलम और शैक्षणिक सामग्री भी दी गई। प्रधानाध्यापक ने छात्रों को समाज का नाम रोशन करने और बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

यूएमएस तेलो में आठवीं के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

बोरियो, प्रतिनिधि। प्ररवंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलो में कक्षा-आठ के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा-8 के छात्र-छात्राओं को फूल का माला पहना कर स्वागत एवं विदाई दी गयी। कॉपी, कलम और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी दी गयी। नए सत्र कक्षा नवम की शुभ कामनाएं दी गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुना मुर्मू ने कहा कि छात्राएं विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन करें एवं बेहतर नागरिक बनें और परिवार का नाम ऊँचा करें। मौके पर सीआरपी सुल्तान आलम, अर्चना देवी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।