Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsFamily Struggles to Transport Body After Hospital Declares Patient Dead Due to Lack of Ambulance
शव को अस्पताल से ऑटो में लेकर घर गये परिजन

शव को अस्पताल से ऑटो में लेकर घर गये परिजन

संक्षेप:

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोला गांव के दीपक महतो की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने शव ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगी, लेकिन अस्पताल में केवल दो एंबुलेंस थीं, जिनमें से एक खराब थी। अंततः शव को सीएनजी ऑटो से घर ले जाया गया।

Jan 02, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोला गांव के दीपक महतो (32) की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया । चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से शव वाहन या एम्बुलेंस की मांग की । इसपर बताया गया कि अस्पताल में मात्र दो एंबुलेंस उपलब्ध है । एंबुलेंस कहीं मरीज को लाने गया है । दूसरा एंबुलेंस पिछले दो दिनों से खराब है । एंबुलेंस के अलावा यहां कोई शव वाहन नहीं है। मृतक के बड़े भाई राकेश महतो ने बताया कि करीब घंटे तक शव को ले जाने के लिए भटकने के बाद कोई प्राइवेट एंबुलेंस ,फोर व्हीलर, ऑटो ,टोटो कोई जाने को तैयार नहीं हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंतत: तीनपहाड़ से किसी तरह एक सीएनजी ऑटो की व्यवस्था कर शव को उससे घर लेकर गया। इसबीच अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में दो एंबुलेंस है , लेकिन शुक्रवार को एक एंबुलेंस कहीं मरीज लाने गया था । दूसरा एंबुलेंस खराब था। अस्पताल में शव वाहन नहीं। इसके लिए जिले में विभाग को कई बार बोला गया है । अब तक नहीं मिल पाया है। इसके चलते दीपक महतो के शव ले जाने के लिए परिजन को कोई सुविधा नहीं दिया जा सका।