Sahibganj News: यूजी सेमेस्टर दो व बीएड सेमेस्टर दो की हुई परीक्षा
Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर दो और बीएड सेमेस्टर दो की परीक्षा हुई। परीक्षा में 351 यूजी और 98 बीएड के परीक्षार्थी शामिल हुए। एक छात्र को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। प्राचार्य ने परीक्षा नियमों के पालन का निर्देश दिया।
Sahibganj News: साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका)की ओर से आयोजित यूजी सेमेस्टर दो व बीएड सेमेस्टर दो की परीक्षा का शनिवार को साहिबगंज कॉलेज में हुई। यूजी सेमेस्टर 2 के विभिन्न विषयों में परीक्षार्थीयों में 351 एवं बीएड सेमेस्टर दो की परीक्षा में 98 परीक्षार्थी शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया कि अपने एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देश को ध्यान से पढ़ें एवं उसी के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,ब्लूटूथ आदि को लेकर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है। परीक्षा को आयोजित करने में परीक्षा नियंत्रक एवं सहायक नियंत्रक तथा परीक्षा विभाग के कर्मचारी एवं शिक्षकों का सहयोग रहा。
कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित
साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज में शनिवार को यूजी सेमेस्टर दो सत्र 2025 2029 की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया है। परीक्षा विभाग के अनुसार समाजशास्त्र विषय के एक परीक्षार्थी को कदाचार युक्त सामग्री के साथ नकल करते हुए विक्षक ने पकड़ा । उक्त परीक्षार्थी को शेष परीक्षा में सम्मिलित होने से पूरी तरह से रोक लगाते हुए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इधर, केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश दिया कि वे परीक्षा नियमों का अक्षरत: पालन करें । किसी भी प्रकार की लापरवाही को कॉलेज प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा।


