ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजसावन में प्रतिदिन पुलिस लाइन मंदिर में होता है रुद्राभिषेक

सावन में प्रतिदिन पुलिस लाइन मंदिर में होता है रुद्राभिषेक

शहर के पुलिस लाइन मंदिर में सावन में रोजाना शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया जाता है। इसके लिए दूध व गंगाजल का उपयोग होता है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्त पूजा व दर्शन करने आते हैं। यहां शिवलिंग के अलावा...

सावन में प्रतिदिन पुलिस लाइन मंदिर में होता है रुद्राभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजSat, 04 Aug 2018 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के पुलिस लाइन मंदिर में सावन में रोजाना शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया जाता है। इसके लिए दूध व गंगाजल का उपयोग होता है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों भक्त पूजा व दर्शन करने आते हैं। यहां शिवलिंग के अलावा हनुमान, गणेश, लक्ष्मी आदि की मूर्ति स्थापित है। कुछ साल पहले मंदिर परिसर में साईं बाबा का मंदिर व प्रतिमा स्थापित की गयी है। साईं बाबा का दर्शन पूजन को भक्त रोजाना आते हैं। पुजारी शंभुनाथ पांडेय कहते हैं कि मंदिर का निर्माण 1980 के आसपास हुआ है। तब से लेकर अबतक मंदिर का निरंतर विकास होता रहा है। इसमें पुलिस कॉलोनी में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मचारी का काफी सहयोग रहता है। धार्मिक आयोजन में पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी व शहर के लोगों को आवश्यक सहयोग मिलता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें