छत्तीसगढ़ में प्रथम खेलो इंडिया जनजातिय (ट्राइवल) गेम्स में एमानुएल किस्कू रिले दौड़ में रजत पदक

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के खेल विभाग द्वारा जगदलपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेलों में, 15 वर्षीय एमानुएल किस्कू ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता। कोच योगेश यादव के मार्गदर्शन में उन्होंने सीनियर पुरुष वर्ग में पहला पदक हासिल किया।

छत्तीसगढ़ में प्रथम खेलो इंडिया जनजातिय (ट्राइवल) गेम्स में एमानुएल किस्कू  रिले दौड़ में रजत पदक

साहिबगंज । भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा मामले विभाग की ओर से जगदलपुर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया जनजातिय (ट्राइवल) गेम्स में जिले में खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एथलीट एमानुएल किस्कू ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीत इतिहास रच दिया है। ये गेम्स 25 मार्च से तीन अप्रैल तक होगा।कोच योगेश यादव के प्रशिक्षण में 15 साल के एमानुएल किस्कू ने सीनियर पुरुष वर्ग में खेलो इंडिया एथलेटिक्स में पहला पदक जीता है। इसी प्रकार 110 मीटर हर्डल्स में चौथे स्थान पर रहे।

इस उपलब्धि पर डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा,आईटीडीए निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा,जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष आदि ने बधाई दी है।फोटो 13, कोच योगेश यादव के साथ एमानुएल किस्कू ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।