बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर शिविर कल

Feb 27, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बोरियो में 28 फरवरी को सुबह 10:30 से शाम 3:30 बजे तक बिजली बोर्ड द्वारा बकाया बिजली बिल वसूली के लिए शिविर लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं से बकाया बिल का भुगतान करने की अपील की गई है। भुगतान नहीं करने पर बिजली संबंध विच्छेद की चेतावनी दी गई है।

बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर शिविर कल

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 28 फरवरी की सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक विद्युत बोर्ड की ओर से बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर शिविर लगाया जाएगा। बोर्ड के एई शिवम पांडेय ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं से अपने-अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करने का अनुरोध किया गया है। विद्युत बोर्ड की ओर से सूचित किया गया है कि बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर विद्युत संबंध विच्छेदन किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।