मतदान केन्द्र का थाना प्रभारी ने लिया जायजा
मंडरो और तालझारी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर थाना प्रभारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं की जांच की और ग्रामीणों से भयमुक्त मतदान की अपील की। दोनों...

मंडरो। विधान सभा चुनाव को लेकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने रविवार को क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का जायज़ा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर व्यवस्था दुरूस्त करने में जुट गए हैं। थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा बल के लिए मंडरो में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी एवं हाट परिसर स्थित धर्मशाला दो क्लस्टर बनाया गया है जहां विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आने वाले पुलिस पदाधिकारी रुकेंगे। दोनों जगहों पर सारी व्यवस्था पूरी करवा ली गई है। तालझारी। विधानसभा चुनाव 20 दिसम्बर को लेकर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान भतभंगा संथाली, पगार पहाड़, गंगटीया बूथ संख्या 211, 212, 213, 214, 215 सहित बूथ का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बूथ तक जाने वाली सड़क बूथ में पानी, शौचालय, मोबाइल नेटवर्क एवं बुनियादी सुविधा की जांच की गई और उन्होंने मतदान केंद्र से निकट गांव के ग्रामीणों से मिलकर आगामी 20 दिसम्बर को होने वाले चुनाव भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान पुलिस बल शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


