Sahibganj News: मतदाता सूची के सत्यापन व शुद्धिकरण प्रक्रिया की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: बोरियो में बूथ संख्या-160 पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बीएलओ मुकेश कुमार ने मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की जानकारी साझा की। उपस्थित मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया और अंतिम एएसडीडी सूची के बारे में भी जानकारी दी गयी।

Sahibganj News: मतदाता सूची के सत्यापन व शुद्धिकरण  प्रक्रिया की दी जानकारी

Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड के बूथ संख्या-160 बालक मध्य विद्यालय बोरियो (पूर्वी भाग) में मंगलवार को बीएलओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में चुनावी पाठशाला का आयोजन हुआ। मौके पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत तैयार अनुपस्थित, स्थानांतरित,मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची बीएलओ ने उपस्थित लोगों के समक्ष पढ़कर सुनाया। मतदाता सूची के सत्यापन व शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जानकारी बीएलओ ने दी। चुनावी पाठशाला में बीएलओ ने उपस्थित मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। एएसडीडी सूची व अंतिम एएसडीडी सूची तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गयी। मैप व अनमैप्ड मतदाताओं की जानकारी दी गयी। मौके पर भाजपा के बीएलओ-2 नीतू साह, झामुमो के बीएलए-2 मो. हालिम अंसारी, मतदाता फैयाज अंसारी, राम बालक प्रसाद आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।