सड़क पार कर रही वृद्ध महिला की पिकअप वैन की चपेट में मौत

Jan 20, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बोरियो-बरहेट मुख्य पथ पर तेलो गांव के पास मंगलवार शाम को एक 70 वर्षीय महिला बीटिया मुर्मू की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थी जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मारी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क पार कर रही वृद्ध महिला की पिकअप वैन की चपेट में मौत

बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो गांव के पास मंगलवार की शाम को पानी लेकर सड़क पार कर रही तेलो रस्सी टोला की वृद्ध महिला बीटिया मुर्मू (70) की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बरहेट से बोरियो की ओर आ रही पिकअप वैन की चपेट में आने से तेलो रस्सी टोला की बीटिया मुर्मू बुरी तरह घायल हो गयी। घायल अवस्था में वृद्ध महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। चिकित्सक डॉ. बिनोद कुमार व डॉ. सुदामा साह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका सड़क पार कर रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आ गयी। इसबीच बोरियो थाना के एएसआई देव नारायण साह ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर सीएचसी से पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस वैन को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।