Sahibganj News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

Sahibganj News: पतना में, बड़तल्ला बहियार के एक वृद्ध व्यक्ति की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक धानो हांसदा (60) खेत की ओर जा रहा था। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। परिवार में मातम छाया है, और विद्युत बोर्ड को शिकायत का इंतजार है।

Sahibganj News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

Sahibganj News: पतना। रांगा थाना क्षेत्र के बड़तल्ला बहियार में एक वृद्ध व्यक्ति की 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सोमवार को मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बड़तल्ला के धानो हांसदा (60) लोहे का सब्बल लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी क्रम में लटके हुए 11 हजार के हाई टेंशन तार में सब्बल स्पर्श कर जाने पर बिजली की चपेट में आ गया । इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे का बताया गया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गया है। उनके दोनों पुत्र की शादी हो चुकी है।

घटनास्थल पर मातम

उधर, घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसरा गया है । परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में विद्युत बोर्ड के एई सत्यम मरांडी ने बताया कि बड़तल्ला में घटना की जानकारी मिली है। हालांकि परिजनों ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलते ही मुआवजा के लिए वरीय अधिकारियों को अनुशंसा पत्र भेजा जाएगा। इधर, इस मामले में रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । परिजनों से अभी तक किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है। वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह दुर्घटना कब हुई?−
यह दुर्घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत