अष्टम बोर्ड की वार्षिक परीक्षा आयोजित
बोरियो में सोमवार को अष्टम बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो पालियों में सात स्कूलों में हुई। परीक्षा केन्द्रों में यूएमएस बड़ा पचगढ़, एमएस पुलिस लाइन, यूएचएस पहाड़पुर, और अन्य शामिल थे। केन्द्राधीक्षक मथुरा यादव और अन्य वीक्षकों ने परीक्षा में निगरानी की।

बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में आज सोमवार को जैक द्वारा आयोजित अष्टम बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में हुई। प्रखंड में सात स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अष्टम वर्ग की बोर्ड परीक्षा सात केन्द्रों यूएमएस बड़ा पचगढ़, एमएस पुलिस लाईन, यूएचएस पहाड़पुर, बांझी, एमएस बालक बोरियो, प्रोजेक्ट कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू आर के हाई स्कूल बोरियो में परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई। एमएस बालक बोरियो में केन्द्राधीक्षक मथुरा यादव ने बताया कि एमएस मोतीपहाड़ी, जिरूल, एमएस जिरूल, कबडा पहाड़, मॉडल स्कूल, एमएस तेलो आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दीं। वीक्षक मनोज गोस्वामी, रेहान अंसारी, जेम्स मुर्मू, उषा कुमारी, राम पदारथ मुर्मू, संतोष कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



