ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज
बोरियो में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया। लोग ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। कुर्बानी का पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। स्थानीय पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने में मदद की।

बोरियो। मुस्लिम समुदाय का त्याग एवं कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बक़रीद) गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सोहार्थपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बोरियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा किया व एक दूसरे से गले मिल कर बकरीद की मुबारक वाद दियाI ईदगाह में नमाज़ियों की भीड़ भाड़ देखी गयी। नमाज़ के बाद लोगो ने बकरे की कुर्बानी दी। विधि व्यवस्था को लेकर बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने दल बल के साथ क्षेत्र में मुस्तेद दिखे। वहीं बड़ी मस्जिद में मुस्लिम माहिलाओं ने बकरीद का नमाज अदा की। ईदगाहे-ईमाम मो. हिफ्जुररहमान ने कुर्बानी त्याग एवं बलिदान का प्रतीक माना।
वहीं दनवार, बांझी बजार, मदनशाही के मसिजदों में नमाज अदा की गयी। मौके पर सकील अहमद, रिजवान अंसारी, मो. गफ्फार अंसारी, नसीम अंसारी, वकील समीरी, निक्की कुमार, मुबारक अंसारी, वसीम अहमद, मो.कैश अंसारी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


