Sahibganj News: मिलादुन्नबी पर आज मोहम्मद साहब की शान में निकलेगा जुलूस
Sahibganj News: साहिबगंज में मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के अंजुमननगर से जुलूस निकाला जाएगा। मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद पर ज़ोर दिया गया है। तीनपहाड़ में बड़ी वाहनों की नो एंट्री की घोषणा की गई है। जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Sahibganj News: साहिबगंज। मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त की सुबह पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में शहर के अंजुमननगर स्थित मदरसा फिरदोसिया फैजान ए मुस्तफा सेंट्रल कमेटी की ओर से यहां जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस अंजुमननगर से शुरू होकर एलसी रोड, गांधी चौक, पटेल चौक होते हुए कुलीपाड़ा, हबीबपुर से कॉलेज रोड होते हुए सकरोगढ़ से मजहरटोला से अंजुमननगर जाकर समाप्त होगा। मौलानाओं के अनुसार मिलादुन्नबी 12वें रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। यह महीना इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना है। यह दिन बहुत ही खास है। पेशइमाम के अनुसार जब मोहम्मद साहब इस दुनिया में तसरीफ(आये) लाये तो उस दिन आसमान खुला था। रहमत बरस रही थी। मोहम्मद साहब के आने से शैतान इब्लिश बहुत रोया। पेशइमाम के अनुसार मुसलमानो के लिए खुशनबी है कि हमलोग मोहम्मद साहब के उम्मति(अनुयायी) हैं। उनके बताए रास्ते पर हम मुसलमानों को चलने से दुनिया व आखिरत में कामयाबी मिलेगी।
जुलूस के आयोजन की जानकारी
मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चले। मिलादुन्नबी पर गरीब को खाना खिलाये। जरूरतमंदों की मदद करें। जिस तरह मोहम्मद साहब हमेशा लोगो का ख्याल रखते थे। उसी तरह हमलोगों को भी इसका पालन करना चाहिए।
हाजिफ मो. इबरार हुसैन
पेश इमाम,
कुलीपाड़ा मस्जिद
तीनपहाड़ में सुरक्षा व्यवस्था
ईद मिलादुन्नबी पर तीनपहाड़ में बड़ी वाहनों के लिए नो एंट्री की घोषणा की गई है। मौके पर लोगो ने अपने अपने घरों को इस्लामिक झंडे व लाइट लगा कर सजाया है। मस्जिदों को भी रंग बिरंगे आकर्षक लाइट से सजाया गया है। बुधवार को सुबह नूरी जामा मस्जिद व गौसिया जामा मस्जिद से मुस्लिम समुदाय के लोग भव्य जुलूस निकालेंगे। जुलूस तीनपहाड़ नीचेटोला, मुख्य बाजार व हाथीगढ़ भ्रमण करने के बाद वापस मस्जिद पहुंच समाप्त होगा। इसे देखते हुए तीनपहाड़ बाजार में सुबह भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वही युवाओ के द्वारा जगह जगह तबर्रुख खीचड़ा का इंतज़ाम किया गया है।
फोटो 16, लाइट से सजाया गया तीनपहाड़ का गोसिया जामा मस्जिद ।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
साहिबगंज। ईद मिलादुन्नबी पर पूरे जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। कई मोहल्लों में भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। शहर में पुलिस पेट्रोलिंग अलग रहेगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी मनाने की अपील की है।
इसबीच कुलीपाड़ा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद अबरार हुसैन ने बताया कि मिलादुन्नबी पर कुली पाड़ा मस्जिद में कुरानखानी(पवित्र कुरान पढ़ना) का एहतेमाम किया गया है।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
---------------------------------

