चौक बाजार के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल चेम्बर के अध्यक्ष से मिल समस्याओं से अवगत कराया
साहिबगंज के चौक बाजार के व्यापारियों ने ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से अपनी समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने असुविधाओं के बारे में आवेदन सौंपा। चैंबर ने आश्वासन दिया कि प्रशासन के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

साहिबगंज। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्थानीय कार्यालय में सोमवार को शहर के चौक बाजार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने चैंबर को आवेदन सौंपकर बाजार में व्याप्त असुविधाओं से अवगत कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है। चौक बाजार साहिबगंज का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है । यहां के व्यापारियों को सुरक्षित व सुगम व्यापारिक वातावरण मिलना आवश्यक है। ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जल्द ही इस विषय पर यहां के एसपी व नगर थाना प्रभारी से मुलाकात करेगी।
चैंबर का प्रयास रहेगा कि प्रशासन के सहयोग से चौक बाजार के व्यापारियों को इन समस्याओं से शीघ्र निजात दिलाई जाए । बाजार में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। उन्होंने कहा कि चेम्बर सदैव जिले के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है । व्यापारिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


