डीएसपी ने की लम्बित कांडों की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने पुलिस लाइन में लम्बित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न अपराधों पर अनुसंधानकर्ताओं से जानकारी ली और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों को जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

डीएसपी ने की लम्बित कांडों की समीक्षा

साहिबगंज। मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने सोमवार की दोपहर पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लम्बित कांडों की समीक्षा की। मौके पर कई थाना के अनुसंधानकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अनुसंधानकर्ताओं से चोरी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, घरेलू विवाद व जमीन विवाद सहित कई मामलों का उन्होंने बारी-बारी से केस की स्थिति के बारे मे जानकारी ली। अनुसंधान में आ रही परेशानी के बारे पूछा। मौके पर समस्या का निष्पादन का टिप्स भी दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ उनकी शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।