Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsDSE Inspects Schools in Taljhari and Rajmahal Focus on Educational Quality and Infrastructure
राजमहल व तालझारी के आधे दर्जन स्कूलों का डीएसई ने किया निरीक्षण

राजमहल व तालझारी के आधे दर्जन स्कूलों का डीएसई ने किया निरीक्षण

संक्षेप:

डीएसई कुमार हर्ष ने तालझारी और राजमहल प्रखंडों के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और शिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों और समुदाय की सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता बताई। शिक्षकों की जरूरत के मूल्यांकन के लिए टीचर नेट नीड बेस्ड एसेसमेंट का आयोजन भी किया गया।

Nov 18, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

तालझारी/राजमहल। तालझारी व राजमहल प्रखंडों के तहत करीब आधे दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण डीएसई कुमार हर्ष ने किया। मौके पर उन्होंने यूएमएस कसबा, यूपीएस सैद बाजार, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, यूएमएस फूलबड़िया, मॉडल स्कूल सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन व्यवस्था, आधारभूत संरचना व शिक्षकों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में संबंधित शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने तथा समय पर विद्यालय आने का स्पष्ट निर्देश दिये। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में और सुधार लाने के लिए जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, अभिभावक व समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएसई ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए । इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नई शिक्षा नीति के आलोक में विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों, कक्षाओं एवं अवसंरचना की संभावित आवश्यकता का भी स्थलीय विश्लेषण कर आवश्यक प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। डीएसई ने शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन परीक्षा के दो केंद्रों का भी निरीक्षण किया। फोटो 14, निरीक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों से बातचीत करते डीएसई। द्वितीय चरण ‘टीचर नेट नीड बेस्ड असेसमेंट’ साहिबगंज। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए द्वितीय चरण का टीचर नेट नीड बेस्ड एसेसमेंट मंगलवार को शहर के पोखरिया स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं की पहचान तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार करना रहा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद शाह, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जेके मिश्रा, बीपीओ सुकृति के अलावा क्षेत्र के सभी सीआरपी, बीआरपी व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।