बोरियो के पथरा गांव में जल संकट गहराया
गर्मी के आगमन के साथ पथरा गांव में पेयजल संकट बढ़ गया है। 2019 में एनटीपीसी के द्वारा बनाए गए जल मीनार पिछले एक साल से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन से जल मीनार को जल्दी ठीक करने की मांग की है।

बोरियो, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के साथ ही प्रखंड में पेयजल संकट गहराने लगा है। प्रखंड के पथरा गांव में चापाकल खराब है। पथरा में एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से 2019 में सीएसआर फंड से जल मीनार का निर्माण कराया गया था। बीते एकसाल से जल मीनार खराब पड़ा है। इससे गांव में जल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन से खराब पड़े जल मीनार को अविलंब चालू करने की मांग की है। पूर्व जिप सदस्य पथरा के बरन किस्कू, सुनील मुर्मू, लड़गा हांसदा, बीडीओ मुर्मू, मसीह दास सोरेन ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से पथरा जमाई टोला एवं सूढ़ी टोला के लोगों के पेयजल संकट दूर करने के लिए जल मीनार निर्माण की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



